
मुकेश शर्मा
मुकेश शर्मा दिल्ली यूनिर्विसिटी से जर्नलिज्म डिग्री होल्डर हैं और पिछले 8 साल से Health Journalism से जुड़े हुए ... Read More
Written By: Mukesh Sharma | Published : August 19, 2025 12:24 PM IST
How to Make Your Child Good in Study: अपने बच्चे को लेकर पेरेंट्स के बहुत से सपने होते हैं और उनमें पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन के सपने भी होते हैं। हर माता-पिता चाहते हैं कि उनका बच्चा पढ़ाई में अच्छा करे और क्लास में टॉपर बने। अगर बच्चा बढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन कर पा रहा है, तो माता-पिता बहुत खुश रहते हैं। वहीं अगर बच्चा ठीक से प्रदर्शन नहीं कर पा रहा है, तो वह पेरेंट्स की उदासी का कारण बन जाता है। लेकिन सिर्फ पढ़ाई के घंटे बढ़ाने से यह संभव नहीं होता। सही तरीके और अच्छी आदतें बच्चों को पढ़ाई में स्मार्ट और सफल बना सकती हैं। यहां जानिए 5 आसान और अमेजिंग ट्रिक्स, जो बच्चों को होमवर्क से लेकर टॉपर बनने तक मदद करेंगी। अगर आप भी चाहते हैं कि आपका बच्चा स्कूल का टॉपर बने तो आपको भी ये कुछ तकनीक अपनानी होंगी।
बच्चों को पढ़ाई और खेल, दोनों के लिए समय चाहिए। अगर उनके पास एक फिक्स टाइम टेबल होगा, तो वे हर विषय को बराबर समय दे पाएंगे। इससे पढ़ाई बोझ नहीं लगेगी और होमवर्क भी समय पर पूरा होगा। जब पढ़ाई का एक फिक्स टाइम बन जाएगा तो बच्चे को उसकी आदत होने लगेगी, उसमें रुचि आने लगेगी। खासतौर पर अगर आपका बच्चा पढ़ाई करते समय चिड़चिड़ा हो जाता है, तो यह टाइम टेबल आपको जरूर बनाना चाहिए।
आप टाइम टेबल तैयार करें लेकिन छोटे-छोटे ब्रिक्स के साथ। असल में लगातार पढ़ने से दिमाग थक जाता है। बच्चों को 30-40 मिनट पढ़ाई के बाद 5-10 मिनट का ब्रेक देना चाहिए। इस दौरान वे पानी पिएं, थोड़ी वॉक करें या हल्का स्ट्रेचिंग करें। इससे उनका ध्यान पढ़ाई पर ज्यादा टिका रहेगा। खासतौर पर अगर आपको लगे की आपका बच्चा पढ़ते समय बोर हो जाता है, तो यह तकनीक आपको जरूर अपनानी चाहिए।
(और पढ़ें - पढ़ाई में बच्चे का दिमाग तेज कैसे करें)
स्मार्ट सिटी बच्चों के लिए बेहद जरूरी है। क्योंकि सिर्फ रटने के बजाय समझकर पढ़ना जरूरी है। बच्चों को चार्ट, फ्लैश कार्ड, डायग्राम और रंग-बिरंगी नोट्स बनाने की आदत डालें। इससे कठिन चीजें भी आसानी से याद हो जाती हैं और लंबे समय तक याद रहती हैं। बच्चे की स्टडी को इंटरेस्टिंग बनाने की यह एक अच्छी ट्रिक हो सकती है।
(और पढ़ें - बच्चे को दिमाग तेज करने के लिए क्या खाना चाहिए)
हर रोज पढ़ाई के बाद 15-20 मिनट रिवीजन करें। जो टॉपिक उसी दिन पढ़ा हो, उसे दोहराने से वह दिमाग में और मजबूत हो जाता है। यह आदत बच्चों को परीक्षा में आत्मविश्वास देती है। अगर आपको घर पर बच्चे को कुछ पढ़ाया है या उसका होमवर्क कराया है, तो उसके बाद उसे खेलने दें। लेकिन कुछ घंटों बाद उसका काम का रिवीजन जरूर कराएं।
बच्चों को डांटने के बजाय उनकी तारीफ करें और छोटी-छोटी उपलब्धियों पर प्रोत्साहित करें। घर का पढ़ाई का माहौल शांत और सकारात्मक होना चाहिए। जब बच्चा खुद को मोटिवेटेड महसूस करेगा, तो वह और अच्छा प्रदर्शन करेगा। अगर संभव हो तो बच्चे को पढ़ाई करते समय उसके पास बैठें, जिससे बच्चे को मोटिवेशन मिलता है।
इन 5 ट्रिक्स को अपनाकर बच्चे न केवल होमवर्क आसानी से पूरा करेंगे, बल्कि धीरे-धीरे क्लास में टॉपर बनने की ओर भी बढ़ेंगे। पढ़ाई को मजेदार और आसान बनाना ही उनकी सफलता की असली चाबी है। जरूरी नहीं है कि ये सभी ट्रिक्स आप एकदम ही अप्लाई कर दें, बल्कि धीरे-धीरे बच्चे को इनकी आदत डाल सकते हैं।
अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।
अपने लाइफस्टाइल के साथ-साथ बच्चे के लाइफस्टाइल को भी अच्छा बनाएं, उसे अच्छा खानपान और पर्याप्त नींद लेने दें, जैसे रात को देर तक न जागनें दें।
एक अच्छा और सकारात्मक माहौल, सही समय पर पढ़ाई कराना और पढ़ते समय बच्चे के पास रहने से बच्चे की पढ़ाई में रुचि बढ़ने लग सकती है।
आपको किसी भी चीज या काम करने में ध्यान केंद्रित करने में कठिनाई महसूस हो सकती है। बीच-बीच में मूड स्विंग्स या चिड़चिड़ापन हो सकता है। कोई काम करने या किभी तरह का निर्णय लेने की क्षमता में गिरावट।
अगर आपका बच्चा चीजों को लेकर काफी स्लो है तो डॉक्टर से परामर्श लें।