Tips for New Moms: मां बनने वाली हैं तो जरूर जान लें ये 5 टिप्‍स, शिशु को नहीं होगी किसी तरह की परेशानी

मां बनना हर महिला के लिए बहुत स्‍पेशल होता है। जो महिलाएं दूसरी बार मां बनती हैं उन्‍हें काफी हद तक एक्‍सपीरियंस होता है। लेकिन जो महिलाएं पहली बार मां बनती हैं उन्‍हें समझ नहीं आता है कि इतने बदलाव को वह किस तरह से मैनेज करें।

WrittenBy

Written By: Rashmi Upadhyay | Updated : January 10, 2021 4:31 PM IST

मां बनना हर महिला के लिए बहुत स्‍पेशल होता है। जो महिलाएं दूसरी बार मां बनती हैं उन्‍हें काफी हद तक एक्‍सपीरियंस होता है। लेकिन जो महिलाएं पहली बार मां बनती हैं उन्‍हें समझ नहीं आता है कि इतने बदलाव को वह किस तरह से मैनेज करें। इसलिए जरूरी है कि आप मां बनने से पहले कुछ जरूरी चीजें जान लें ताकि बाद में आपको किसी तरह की दिक्‍कत न हो। आज इस लेख में हम आपको 5 ऐसी बतों बताने वाले हैं जो नई मां को जरूर जाननी चाहिए।

पर्सनल हाइजीन जरूर रखें

जब कोई महिला शिशु को जन्‍म देती है तो वह कई तरह से संक्रमण से घिरी रहती है। भले ही ये संक्रमण मां को नुकसान न पहुचाएं लेकिन शिशु की इम्‍युनिटी बहुत कमजोर होती है इसलिए उसे संक्रमित कर सकते हैं। इसलिए मां को हाइजीन का खास ख्‍याल रखने की सलाह दी जाती है। मां को जरूरत है कि वह बीच बीच में अपने हाथों को धोती रहे, ब्रेस्‍ट फीड कराने से पहले अपने स्‍तनों को किसी गीले कपड़े से पोछें और अपने मुंह व आसपास भी सफाई रखें।

आराम है जरूरी

बच्‍चों और एडल्‍ट के सोने के समय में बहुत फर्क होता है। बच्‍चे अक्‍सर रात में उठते हैं और दिन में सोते हैं। जब बच्‍चा जगता है तो वह चाहता है कि उसकी मां उसके सामने हो और उसके साथ खेले। इसलिए कोशिश करें कि जब बेबी सो रहा हो तो आप भी उसी समय सोएं और उस दौरान अपने कामों की जिम्‍मेदारी घर के अन्‍य सदस्‍यों को दे दें।

पर्याप्‍त पोषण लें

प्रेगनेंसी और शिशु के जन्‍म के बाद आपके शरीर में कई तरह के बदलाव होते हैं जिससे आपको एक्‍स्‍ट्रा पोषण और न्‍यूट्रीशन लेने की जरूरत होती है। इसलिए संतुलित डाइट लें और खूब सारा पानी पीकर खुद को हाइड्रेट रखें।

स्‍ट्रेच मॉर्क्‍स

जब भी कोई महिला मां बनने वाली होती है या मां बनती है तो उसके शरीर में स्‍ट्रेच मॉर्क्‍स का आना बहुत कॉमन चीज है। इनसे बचने के लिए आप ऑलिव ऑयल, बादाम ऑयल या कोको ऑयल से अपनी मालिश कर सकते हैं। इससे स्‍ट्रेच मॉर्क्‍स दूर होने के साथ ही शरीर की हड्डियां भी मजबूत होती हैं।

सही डायपर पहनाएं

आपको सिर्फ इस बात से मतलब नहीं होना चाहिए कि आपने शिशु को डायपर पहना दिया है, बल्कि आपको बीच बीच में यह भी चेक करते रहने होगा कि डायपर तो नहीं हो गया है, या वह अपनी जगह से खिसक तो नहीं गया है या उससे शिशु को रेशेज या किसी तरह की दिक्‍कत तो नहीं हो रही है आदि।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source