... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Jitendra Gupta | Published : February 21, 2023 8:55 PM IST
बच्चे को ब्लड टेस्ट कराने के लिए इन 5 तरीकों से करें तैयार, जानें बच्चे के डर को निकालने के आसान टिप्स
अक्सर माता-पिता अपने छोटे बच्चों को डॉक्टर के पास जाकर सुई लगवाने की धमकी देकर अपनी बात मनवाते हैं। छोटे बच्चों के लिए वाकई में ब्लड टेस्ट डराने वाला होता है और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल देखते हुए परेशान हो जाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आप अगर सही तैयारी के साथ बच्चों को ब्लड टेस्ट के लिए तैयार कर सकते हैं। इस बात का पता ज्यादातर माता-पिता को नहीं होगा कि आखिर ये कैसा करना है क्योंकि बच्चों को ब्लड टेस्ट के दौरान रोते हुए देखना हर किसी के बस की बात नहीं। अगर आप भी अपने बच्चे का ब्लड टेस्ट कराते हुए घबराते हैं तो हम आपको ऐसे 5 तरीकों के बारे में बता रहे हैं, जिनकी मदद से आप न सिर्फ अपने बच्चे का ध्यान भटकाने में मदद कर सकते हैं बल्कि उनके डर को भी दूर कर सकते हैं। आइए जानते हैं ये आसान टिप्स।
आपको करना क्या है कि ब्लड टेस्ट के दौरान लगातार अपने बच्चे से बात करनी है या फिर उनके साथ खेलते रहना है। आप अपने बच्चे का ध्यान भटकानेके लिए उसे एंटरटेन भी कर सकते हैं या फिर कोई कार्टून दिखा सकते हैं।
अक्सर बच्चे अपने माता-पिता के भाव को पहचान लेते हैं इसलिए बच्चों का ब्लड टेस्ट कराते वक्त खुद को शांत और पॉजिटिव रखना बहुत ही जरूरी है। आप अपने बच्चों को टेस्ट कराने के बाद छोटी-मोटी ट्रीट भी दे सकते हैं और उनकी बहादुरी के कसीदे पढ़ सकते हैं।
बच्चों का ब्लड टेस्ट कराने से पहले ये ध्यान दें उन्होंने सही तरीके से आराम किया हुआ हो और उन्होंने सही तरीके से खाना खाया हुआ हो। बच्चों को ऐसे कपड़े पहनाएं, जिससे उनकी बाजू आसानी से दिखाई दे और खून निकालने में परेशानी न हो।
अपने बच्चों को सहज महसूस कराने के लिए आपका उनके साथ होना बहुत ही जरूरी है। बच्चा अपने आस-पास अनजाने चेहरों को देखकर परेशान हो सकता है। इसलिए जरूरी है कि आप उसके साथ रहकर उसे सहज महसूस कराएं या फिर उसका पसंदीदा खिलौना साथ लेकर जाएं।
ब्लड टेस्ट कराने के बाद ये सुनिश्चित करें कि आपने सभी फॉलो अप नियमों का पालन किया हो और इस बात का खास ख्याल रखें कि ब्लड टेस्ट कराने के बाद बच्चे के शरीर में कोई साइड-इफेक्ट तो नहीं हो रहे। आप 15 से 20 मिनट स्वास्थ्य सेवा केंद्र पर रुक सकते हैं।