Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

शिशुओं के सिर की त्वचा और बालों को स्वस्थ, घना बनाने के लिए फॉलों करें विशेषज्ञों के सुझाए ये टिप्स

बहुत बच्चे ऐसे होते हैं, जिनके सिर पर बाल ही नहीं होते हैं। हम आपको कुछ विशेषज्ञों द्वारा बताए गए स्पेशल हेयर केयर टिप्स के बारे में बता रहे हैं, जिनकी मदद से शिशुओं के स्कैल्प और बालों को स्वस्थ (Baby hair care tips) रखा जा सकता है।

शिशुओं के सिर की त्वचा और बालों को स्वस्थ, घना बनाने के लिए फॉलों करें विशेषज्ञों के सुझाए ये टिप्स
शिशुओं के सिर की त्वचा और बालों को स्वस्थ, घना बनाने के लिए फॉलों करें विशेषज्ञों के सुझाए ये टिप्स।

Written by Anshumala |Updated : August 26, 2020 8:44 AM IST

Tips for baby hair care: नवजात शिशुओं की त्वचा जिस तरह से बेहद नाजुक होती है, ठीक उसी तरह से उनकी सिर की त्वचा (स्कैल्प) और बाल भी कोमल और नाजुक होते हैं। अक्सर मांएं शिशुओं के सिर की मालिश तेल (baby hair oiling benefits) से करती हैं, लेकिन सिर पर कई दिनों तक तेल लगा छोड़ देती हैं। इससे धूल-गंदगी स्कैल्प पर चिपक कर गंदगी की परत जमा देते हैं। ऐसे में शिशुओं के सिर की त्वचा के साथ बाल की भी साफ-सफाई का पूरा ध्यान रखने (Tips for baby hair care) की जरूरत होती है।

बहुत बच्चे ऐसे भी होते हैं, जिनके सिर पर बाल ही नहीं होते हैं। हम आपको कुछ विशेषज्ञों द्वारा बताए गए स्पेशल हेयर केयर टिप्स (Hair care tips for baby) के बारे में बता रहे हैं, जिनकी मदद से शिशुओं के स्कैल्प और बालों को स्वस्थ (Baby hair care tips in hindi) रखा जा सकता है। इस स्पेशल बेबी हेयर केयर रूटीन (Baby hair care tips) का चयन करने से घने, मुलायम और स्वस्थ बाल पाने में मदद मिलेगी।

स्वस्थ बालों के लिए तेल लगाना है जरूरी

द हिमालया ड्रग कंपनी में आरएंडडी, आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ. प्रतिभा बाबशेट के अनुसार, "तेल लगाना (Hair Oiling) स्वस्थ बालों के विकास को सुनिश्चित करने के लिए पहला कदम है। अधिकांश बच्चों में सिर की त्वचा ड्राई, रूसी और बालों का कम विकास देखा जाता है। इसे प्रत्येक दिन तेल लगाकर (Baby hair care tips in hindi) और सिर की तेल मालिश करके दूर किया जा सकता है। उन उत्पादों का चयन करना चाहिए, जिनमें प्राकृतिक तत्व होते हैं।जो बच्चे के बालों के लिए सुरक्षित और कोमल होने के लिए जाने जाते हैं।"

Also Read

More News

सही हो शिशु के लिए हेयर ऑयल

सही बालों के तेल का चयन करते समय, ऐसे उत्पाद का उपयोग करें, जो कोमल, सुरक्षित और वैज्ञानिक रूप से शोधित हों। शिशुओं के लिए खनिज तेल, अल्कोहल, पैराबेन, सिंथेटिक रंग और फेथलेट्स से मुक्त ऑयल का चुनाव करें। आंवला, गोटू कोला, मेथी, भृंगराज, नारियल तेल (Coconut oil benefits), बादाम, जैतून और तिल जैसे तत्वों वाले तेल बेबी के लिए सुरक्षित होते हैं। ये सभी तेल स्कैल्प को मॉइस्चराइज करने, सूखेपन को रोकने, बालों को पोषण देने और मुलायम एवं स्वस्थ बनाने में मदद करता है।

हेयल ऑयलिंग से बाल होते हैं घने और मजबूत

हेयर ऑयल में आंवला बालों को मजबूत बनाने और बालों के विकास को बढ़ावा देने में मदद करता है। वहीं गोटू कोला बालों के घनत्व को सुधारने में मदद करता है। भृंगराज बालों को मजबूत (Tips for baby hair care) और काला करने में मदद करता है। मेथी बालों के झड़ने को रोकने, बालों को मजबूत और मॉइस्चराइज करने में मदद करती है।

बालों के लिए नारियल तेल के फायदे 

नारियल तेल के भी कई फायदे हैं। यह स्कैल्प को मॉइस्चराइज करने में मदद करता है। सूखेपन को रोकता है। स्वस्थ बालों के विकास को बढ़ावा देता है। बादाम का तेल बालों को चमकदार और मुलायम बनाने में मदद करता है। जैतून का तेल बालों को रेशमी और चमकदार बनाए रखता है। तिल का तेल बालों को पोषण देता है।

सिर की मालिश से ब्लड सर्कुलेशन होता है बेहतर

ब्लड सकुर्लेशन में सुधार और बाल की ग्रोथ को बढ़ावा देने के लिए नियमित रूप से अपने बच्चे के सिर की मालिश (Benefits of massaging baby's head) करें। मसाज करने के लिए एक नर्म तौलिये लें। इससे धीरे से बालों को सुखाएं। बच्चे के बाल और खोपड़ी की त्वचा प्रारंभिक महीनों के दौरान संवेदनशील होती है, जिससे वे एलर्जी और जलन की चपेट में आ जाते हैं। शरीर और बालों के लिए एक ही तेल का उपयोग करने से भी बचें।

कोरोना काल में अपने शिशु को स्तनपान कराते समय रखें इन बातों का ध्यान

बाहर का बेबी फूड बच्चों के लिए हो सकता है हानिकारक, इस तरह तैयार करें शिशु आहार

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

इन 3 नेचुरल तरीकों से हटाएं शिशु के शरीर के बाल, नहीं होंगे कोई साइड इफेक्ट

About the Author

... Read More