Step mother and child: सौतेली मां के साथ भी रिश्ता हो सकता है मजबूत, बस रखना होगा इन 4 बातों का खास ध्यान

जब भी रिश्तों की पवित्रता की बात आती है, जो सबसे पहले मां और बच्चे के रिश्ते को ही याद किया जाता है। लेकिन सौतेली मां के साथ अक्सर टीनेजर रिश्ते मजबूत नहीं बना पाते हैं और उनके लिए ही ये टिप्स हैं।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Updated : May 10, 2024 5:11 PM IST

Relationship tips with Stepmother: मां और बच्चे का रिश्ता दुनिया का सबसे खूबसूरत रिश्ता है। जिसे परिभाषित करना लगभग असंभव है। लेकिन कई बार कई लोगों के साथ ऐसा भी होता है कि उनकी अपनी सगी मां उनके साथ छोड़ जाती है। और उन्हें सौतेली मां के साथ अपना जीवन काटना पड़ता है। पर मन तो मां होती है अपनी हो या सौतेली। दुनिया में यह भ्रम पाला हुआ है की सौतेली मां बस बुरी ही होती है। लेकिन ऐसा नहीं है कई सौतेली मां आपका वैसे ही साथ निभाते हैं जैसे सगी मां। मैं आपको इतना ही प्यार करते हैं जितना आपकी सगी मां किया करती थी, लेकिन इस सौतेले शब्द की वजह से उनसे रिश्ता नहीं बना पाए और मां और बच्चे का रिश्ता कभी पनप ही नहीं पता। ऐसे में आप कुछ टिप्स जरूर जान जिसे आप सौतेली मां के साथ एक अच्छा और सच्चा रिश्ता कायम कर सकें।

1. उनकी बात सुने

एक अच्छे रिश्ते को कायम करने के लिए सबसे पहला कदम है बातचीत करना। हो सकता है आपको सौतेली मां के साथ बात करने में झिझक महसूस होती हो। लेकिन आप ऐसा ना करें उनसे बात करें और उनकी भी बात सुने। अगर मैं आपको किसी चीज के रोकते हैं तो उसकी वजह जान पर उनकी बात माने।

2. अपनी समस्याएं उनको बताएं

बच्चे अपनी समस्याएं मां को ही बताते हैं। ऐसे में वह सौतेली है यह सोचकर उनसे बातें ना छुपाए मैं झिझक महसूस करता है अपनी समस्याएं उन्हें खुलकर बताएं क्योंकि वह मन है उसके पास हर समस्या का समाधान होता है

इससे न सिर्फ उनको अच्छा लगेगा बल्कि आप दोनों का रिश्ता भी मजबूत होगा।

3. उपहार दें

आप अपनी सौतेली मां के साथ रिश्ते मजबूत करने के लिए उन्हें छोटे-छोटे उपहार दे सकते हैं। यह उपहार आपके हाथ से बना छोटा सा ग्रीटिंग कार्ड भी हो सकता है या उनके लिए आपकी पसंद की साड़ी या कोई अन्य चीज। उनके प्रति आपका प्यार इस रिश्ते को मजबूती देगा। रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए समय-समय पर छोटे गिफ्ट की खुशी देना भी अच्छा विकल्प हो सकता है।

4. दोस्तों से मिलाएं

सौतेली मां के मन में हमेशा यही भाव रहता है कि वह सौतेली है और आप कभी अपने असली मां की जगह उन्हें नहीं देंगे। लेकिन इससे रिश्ता कभी मजबूत हो ही नहीं पता। इसीलिए जब आपके दोस्त घर आए या आपकी मां आपके स्कूल या कॉलेज जाए तो उन्हें अपने दोस्तों से मिलवाए एक मां की तरह। इससे सौतेली मां और आपके बीच एक मजबूत भावनात्मक संबंध बन पाएगा।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source