
... Read More
Written By: Anshumala | Updated : April 17, 2019 4:37 PM IST
फूड्स जो बूस्ट करे बच्चों की इम्यूनिटी। © Shutterstock
आप चाहते हैं कि आपके बच्चे को लंबी उम्र तक कोई भी रोग छू भी ना सके, तो उसकी इम्यूनिटी को स्ट्रॉन्ग बनाएं। इसके लिए उसे इम्यूनिटी बूस्ट करने वाले खाद्य पदार्थ खिलाएं। दरअसल, बच्चों की इम्यून पावर कमजोर होती है। ऐसे में उन्हें खांसी, सर्दी-जुकाम, बुखार आदि तकलीफें बार-बार होती रहती हैं। ये सब तो छोटी-मोटी शारीरिक समस्याएं हैं, जो कभी-कभार मौसम बदलने से होती हैं, लेकिन बच्चे को कोई गंभीर रोग ना हो, इसके लिए उनके इम्युनिटी को बूस्ट करना होगा। आप नीचे दिए गए इन खाद्य पदार्थों को अपने बच्चे को खिलाना शुरू कर दें, उसे फायदा जरूर होगा और छोटी-मोटी बीमारियों से भी वह लड़ सकेगा।
बच्चों में होने वाली समस्या ”टंग-टाई” के बारे में जान लें, बोलने, खाने में हो सकती है दिक्कत
डेयरी प्रोडक्ट- इम्यून सिस्टम को बूस्ट करने के लिए आप अपने बच्चे को दूध से बने खाद्य पदार्थ खिलाएं। इसमें मिल्क शेक, स्मूदी और फ्रूट योगर्ट शामिल करें। ये सभी चीजें इम्यूनिटी को मजबूत करते हैं। नियमित रूप से बच्चे को एक गिलास दूध पीने के लिए दें। इससे भी उनकी इम्यूनिटी बूस्ट होती है।
मशरूम- विटामिन डी और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर मशरूम बच्चों को खाने के लिए दें। इससे सब्जी बनाएं या सैंडविच में डालकर दें। मशरूम सूप भी दे सकते हैं। यह इम्यूनिटी के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
ड्राई फ्रूट- कई बच्चे ऐसे होते हैं, जो फलों और सब्जियों को खाने में नखरे दिखाते हैं। ऐसे में उन्हें आप ड्राई फ्रूट्स जैसे काजू, बादाम या फिर अखरोट खाने के लिए दें। ये सभी विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट का अच्छा स्रोत है, जो इम्यूनिटी को बढ़ाने में सहायता करते हैं।
किड्स समर केयर टिप्स : गर्मी के प्रकोप से अपने बच्चे को बचाने के लिए अपनाएं ये महत्वपूर्ण टिप्स
विटामिन सी युक्त फल- विटामिन सी बैक्टीरिया और संक्रमण से लड़ने में मदद करते हैं। नींबू, संतरा, जामुन, चेरी, आड़ू, अमरूद जैसे फलों में काफी मात्रा में विटामिन सी होता है। विटामिन सी को
एस्कॉर्बिक एसिड भी कहते हैं, शरीर के ऊतकों के विकास और मरम्मत के लिए आवश्यक है। यह आयरन के अवशोषण, इम्यूनिटी सिस्टम बूस्ट करने, हड्डियों और दांतों के रख-रखाव आदि कार्य करता है।
हल्दी- हल्दी शरीर की इम्यूनोमॉड्यूलेटरी क्षमता को बढ़ाती है। इससे प्रतिरक्षा प्रणाली खुद ब खुद स्ट्रॉन्ग होने लगती है। इसमें मौजूद सक्रिय घटक कर्क्यूमिन इसे एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट बनाता है। रात में अपने बच्चे को दूध में हल्दी डालकर पिलाएं।