
किशोरी मिश्रा
किशोरी मिश्रा को डिजिटल मीडिया का लगभग 8+ वर्षों का व्यापक अनुभव है, जिसमें स्वास्थ्य (Health) और जीवनशैली ... Read More
Written By: Kishori Mishra | Published : November 27, 2025 4:33 PM IST
Dandruff in Children
Why do Children get Dandruff : छोटे बच्चों की देखभाल करना एक बड़ा टास्क होता है, क्योंकि उन्हें किसी भी तरह की समस्या तुरंत प्रभावित करती है। मौसल बदलते वक्त उनका खास ख्याल रखना पड़ता है, अन्यथा बदलते मौसम के साथ होने वाली बीमारियां बच्चों को बहुत जल्दी बीमार कर सकती है, क्योंकि उनकी इम्यूनिटी काफी कमजोर होती है। खैर, यहां हम बात करने वाले हैं डैंड्रफ की, जो वैसे तो बड़ों में भी काफी आम है और सर्दियों में ज्यादा होता है। इसका कारण खुष्की होती है, जो सर्दियों में कम पानी पीने की वजह से होती है। खैर, बच्चों में भी यह समस्या बेहद आम होती है। हालांकि, उनके डैंड्रफ को दूर करने के लिए किसी केमिकल वाले शैंपू या फिर किसी अन्य प्रोडक्ट का इस्तेमाल नहीं किया जा सकता, क्योंकि यह उनके लिए खतरनाक हो सकता है। ऐसे में पैरेंट्स को यह समझना होगा कि इस स्थिति में वे क्या कर सकते हैं। इससे पहले बच्चों में डैंड्रफ होने के कारणों के बारे में जान लेते हैं।
बच्चों को डैंड्रफ बनने की समस्या सिबेसियस ग्लैंड के ओवरएक्टिव होने की वजह से होती है, क्योंकि इस स्थिति में बच्चों के सिर पर अधिक मात्रा में सीबम (सिर की त्वचा से निकलने वाला तेल) निकलने लगता है। इससे स्किन डेड होने लगती है, जो बाद में महीन पपड़ी का रूप ले लेती है और यही पपड़ी बाद में डैंड्रफ बन जाती है।
वैसे तो यह सुनकर आपको थोड़ा अजीब लग सकता है कि बच्चों में भी हार्मोन्स का असंतुलन हो सकता है, लेकिन यह होता है। ऐसा उनकी मांओं की वजह से होता है, क्योंकि प्रेग्नेंसी के दौरान मांओं को कई हार्मोनल उतार-चढ़ाव से गुजरना पड़ता है, जिसकी वजह से बच्चों पर भी इसका असर पड़ता है। ऐसे में कुछ बच्चों को जन्म के तुरंत बाद से डैंड्रफ की समस्या हो सकती है।
बच्चों में मालासेजिया नाम के यीस्ट इंफेक्शन से भी डैंड्रफ की समस्या हो सकती हैं, क्योंकि इससे बच्चों में एक्स्ट्रा डैंड्रफ हो जाता है। इस स्थिति को क्रैडल कैप कहते हैं। इसमें बच्चों को खुजली, दाने और सूजन जैसी परेशानी भी हो सकती है।
अगर बच्चों को डैंड्रफ हो गया है, तो इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए कुछ उपाय किए जा सकते हैं। दरअसल, डैंड्रफ लंबे समय तक रहे, तो यह खुजली और सूजन जैसी अन्य समस्याओं का कारण बन सकता है। ऐसे में इसे खत्म करने के लिए कुछ उपाय किए जाने चाहिए, जो इस प्रकार हैं-
Disclaimer : प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।