
... Read More
Written By: anant shukla | Updated : September 28, 2024 9:01 AM IST
Skincare For Children : हम सभी अपनी त्वचा की देखभाल के लिए क्या कुछ नहीं करते हैं। तरह-तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट और घरेलू नस्खे आजमाते हैं। लेकिन क्या उतना ही केयरफुल हम अपने बच्चों की स्किन को लेकर रहते हैं। क्योंकि बड़ों की तुलना में बच्चों का स्किन अधिक सेंसिटिव होते हैं। इस लिए बच्चों की त्वचा की देखभाल करना बेहद जरूरी है। लेकिन कभी-कभी हम इन बातों को भूल जाते हैं और कुछ ऐसी गलतियां कर बैठते हैं, जिसकी वजह से भारी नुकसान हो सकता है। आज इस लेख में बच्चों की त्वचा का ख्याल रखने के लिए हमें क्या नहीं करना चाहिए विषय पर विस्तार से जानेंगे।
अपने लाडले का स्किन करते समय माता पिता कुछ बड़ी गलतियां कर बैठते हैं, जिनके बारे में नीचे विस्तार से बताया गया गया है। तो चलिए जानते हैं-
अक्सर माता-पिता अपने बच्चों पर वयस्कों की त्वचा पर लगाए जाने वाले ब्यूटी प्रोडक्ट का प्रयोग करते हैं, जो बच्चों के सेंसेटिव स्किन के लिए नुकसानदेह हो सकता है। वयस्कों के स्कीम केयर उत्पाद में अल्कोहल, सल्फेट और सिंथेटिक सुगंध होते हैं, जो बच्चों की त्वचा को नुकसान पहुंचा सकते हैं।
अक्सर माता-पिता बच्चों को लेकर धूप में बिना सनस्क्रीन लगाए निकल जाते हैं। सूर्य से निकलने वाली पराबैंगनी किरणों से बच्चों की त्वचा को गंभीर नुकसान हो सकती है। एक्सपर्ट की माने तो कम से कम एसएफ 30 वाला ब्रांड स्पेक्ट्रम सनस्क्रिन लगाना बेहद जरूरी है। बादल के दिनों में भी यह जरूरी है।
बच्चों को बार-बार नहलाने से शरीर में मॉइश्चराइजर खत्म हो जाता है, जिससे त्वचा रूखी हो सकती है। अगर आप अपने बच्चों को गुनगुने पानी से नहला रहे हैं, तो हफ्ते में एक दो बार ही नहलाएं।
बच्चों को नहलाने के बाद हल्का मॉइश्चराइजर लगाने से शरीर को हाइड्रेड बनाए रखने में मदद मिलती है और त्वचा के रूखेपन को रोका जा सकता है, खासकर ठंड में। कुछ लोग का मानना है कि बच्चों की त्वचा अधिक नरम है इसलिए उन्हें अतिरिक्त नमी की जरूरत नहीं है। लेकिन शायद उन्हें नहीं पता कि बच्चों की त्वचा जल्दी रूखी हो सकती है। खास कर नहाने के बाद और खराब मौसम में। रूखी त्वचा की वजह से जलन, खुजली और यहाँ तक कि एक्जिमा जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए जरूरी है कि नहलाने के बाद बच्चों को मॉइश्चराइजर जरूर लगाएं।
माता-पिता बच्चों में त्वचा संबंधी समस्याओं जैसे- लाल चकत्ते या एक्जिमा के लक्षणों को अक्सर अनदेखा कर देते हैं, जो बच्चों की त्वचा के लिए हानिकारक साबित हो सकता है। इसलिए कोई समस्या लंबे समय तक बनी रहे तो तुरंत डॉक्टर के पास जाए और उनसे सलाह लें।
स्किन केयर प्रोडक्ट में मौजूद फ्रेगरेंस एलर्जी का प्रमुख कारण हो सकता है। अधिक महकने वाले बॉडी वॉश से लेकर बॉडी लोशन तक त्वचा की समस्याओं जैसे डर्मेटाइटिस या एक्जिमा जैसी समस्याओं का कारण बन सकता है। इसलिए जरूरी है कि ऐसे उत्पादों को ही घर में लाएं जिसमें एलर्जी मुक्त सुगंध हो और IFRA प्रमाणित हो।
बच्चों के रैश को ठीक करने के लिए माता-पिता अक्सर बिना किसी विशेषज्ञ की सलाह के ओवर द काउंटर ओटीसी लगाने लगते हैं। इसकी वजह से एक्जिमा, फंगल संक्रमण या एलर्जी जैसी बीमारियों के इलाज में देरी होती है, जिससे समस्या और बढ़ सकती है।