
... Read More
Written By: Atul Modi | Published : June 8, 2022 8:39 PM IST
सर्दी जुकाम में बड़े तो बड़े, बच्चे भी पस्त हो जाते हैं। खैर बड़े तो अपनी नाक अच्छे से साफ़ कर लेते हैं लेकिन बेचारे बच्चे करें भी तो क्या? ऐसे में आपको खुद ही अपने बच्चे की नाक साफ़ करानी होगी। क्योंकि जब बच्चे की नाक की सफाई की बात आती है तो, बाजार में ऐसे कई प्रोडक्ट मौजूद हैं जो सफाई में मदद करते हैं, लेकिन बात बच्चे की हो तो विकल्प भी सोच समझकर इस्तेमाल करने होते हैं, तो चलिए आज इस लेख के जरिये उन विकल्पों के बारे में जान लेते हैं।
ये एक तरह के रबर के बल्ब की बनावट की तरह दिखते हैं। आपको इसकी टिप को अपने बच्चे की नाक में रखना है और बल्ब को प्रेस करना है। और फिर उसे धीरे धीरे छोड़ना होगा। आपके बच्चे की नाक के लिए कौन सा बल्ब सिरिंज सही है, इस बात का चुनाव आप खुद कर सकते हैं।
बच्चों को जब जुकाम होता है तो उनके कफ जमने की परेशानी सबसे ज्यादा होती है। ऐसे में नेज़ल एस्पिरेटर का इस्तेमाल काफी आसान होता है। आप इस तकनीक की मदद से नेज़ल एस्पिरेटर का एक हिस्सा बच्चे की नाक में लगाएं। इसके ट्यूब से बच्चे की पूरी नाक साफ़ हो जाएगी। नेज़ल एस्पिरेटर के इस्तेमाल की राय खुद चाइल्ड स्पेशलिस्ट भी देते हैं।
बच्चों की नाक साफ़ करने के लिए आमतौर पर नेज़ल स्प्रे का इस्तेमाल तब किया जाता है जब बच्चे की नाक सूखी हो। नेज़ल स्प्रे की मदद से बच्चे की नाक को आसानी से साफ़ किया जा सकता है। आप बाजार से इसे आसानी से खरीद सकते हैं। आप चाहें तो गुनगुने पानी में नमक मिलाकर इसे घर पर भी तैयार कर सकते हैं।
तो ये थे बच्चे की नाक साफ करने के कुछ ऐसे उपाय जिन्हें आप आसानी से आजमा सकते हैं। क्योंकि इनमें से कुछ विकल्पों की राय खुद डॉक्टर भी देते हैं।