जापान में रहते हैं सबसे खुशहाल बच्चे, जानें वजह

एक अध्ययन की मानें तो जापान में रहने वाले बच्चे दुनिया के सबसे हेल्दी और खुशहाल बच्चे होते हैं, इतना ही नहीं ये दुनिया के दूसरे बच्चों की तुलना में अधिक जीते भी हैं।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : September 17, 2018 7:34 PM IST

क्या आप जानते हैं कि दुनिया के किस देश में रहने वाले बच्चे सबसे ज्यादा खुश होते हैं? नहीं पता तो हम बताते हैं। वह देश है जापान। 'द लैंसेट' नाम की पत्रिका में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार, जापान में रहने वाले  बच्चे दुनिया के सबसे हेल्दी और खुशहाल बच्चे होते हैं, इतना ही नहीं ये बच्चे दुनिया के दूसरे बच्चों की तुलना में अधिक जीते भी हैं। ऐसा इसलिए संभव हुआ है, क्योंकि जापान में रहने वाले पेरंट्स बच्चों को हेल्दी खाना खिलाने के सबसे मुश्किल कार्य पर सफलता प्राप्त कर ली है। बच्चों का भविष्य तभी हेल्दी होगा, जब वे स्वस्थ और पौष्टिक आहार का सेवन करेंगे। इस काम में जापानी माता-पिता ने बच्चों को सही और स्वस्थ खानपान देने की विधा में महारत हासिल कर ली है। ऐसे में अगर आप भी चाहें तो जापानी पेरेंट्स से कुछ टिप्स सीख सकते हैं।

इसे भी पढ़ें- बच्चों से खाने को लेकर पेरेंट्स साल में 2 हजार बार उलझते हैं : अध्ययन

एक ही जैसा खाना बार-बार न दें

बच्चे एक ही जैसा खाना और एक जैसे टेस्ट से बहुत जल्दी बोर हो जाते हैं। उनकी फूड हैबिट जल्दी-जल्दी बदलती रहती है। लिहाजा बच्चों को नए खाने और नया टेस्ट एक्सपीरियंस करवाना बेहद जरूरी है। एक्सपर्ट्स की मानें तो जैसे-जैसे कोई बच्चा अलग-अलग तरह के नए और हेल्दी खाने को एक्सपीरियंस करेगा बड़े होने पर हेल्दी डायट के प्रति उसका लगाव और बढ़ता जाएगा। साथ ही बच्चा कोई नया खाना या नया टेस्ट ट्राई करने में हिचकेगा नहीं।

इसे भी पढ़ें- जब हो आपके न्यूबॉर्न बेबी को पीलिया, तो काम आएंगे ये 3 टिप्स

सख्ती भी ठीक नहीं

बच्चे को जो चीज खाने में पसंद नहीं होती, उसे जबरदस्ती खिलाने की कोशिश न करें। वह जो भी खाए, वह उसके शरीर को लगना भी चाहिए। ऐसे में जिस चीज को वह चाव से खा रहा है, उसके भी पोषक तत्व उसके शरीर को प्रॉपर तरीके से नहीं लगेंगे। जरूरी है कि उसे अपने खाने को इंजॉय करते हुए खाने दें। कभी-कभार बच्चे को उसकी पसंद की चीज भी खाने दें और हेल्दी ईटिंग को लेकर जरूरत से ज्यादा स्ट्रिक्ट न हो जाएं।

इसे भी पढ़ें- यूं सिखाएं बच्चों को टाइम मैनेज करने की आदत

सर्व करें जरा अलग तरीके से

बच्चों को थोड़ा फन तरीके से खाने को सजाकर (गार्निश) दें। उनकी प्लेट भी बहुत बड़ी न हो। छोटे प्लेट में देंगी, तो उन्हें ये महसूस नहीं होगा कि उन्हें बहुत ज्यादा खाना सर्व कर दिया गया है। बड़े प्लेट में खाना देखते ही वह न खाने का बहाना बनाने लगेगा। बच्चों को खुद से ही अपनी प्लेट सर्व करना सिखाएं। इससे बच्चों को जो खाना पसंद है, वो खुद ही लेकर खाएंगे। खाने की प्लेट इतनी अच्छी दिखनी चाहिए कि उसे देखते ही भूख लग जाए।

साथ में खाएं

एक स्टडी की मानें तो अगर आप चाहते हैं कि आपके बच्चे हेल्दी और बैलेंस्ड डायट लें और उनमें खाने-पीने की अच्छी आदत विकसित हो तो इसके लिए जरूरी है कि पूरा परिवार साथ में खाना खाए। जब परिवार के सभी सदस्य एक साथ बैठकर खाना खाते हैं तो न सिर्फ पेरेंट्स और बच्चों के बीच बॉन्डिंग बेहतर होती है बल्कि बच्चे में मोटापे की संभावना भी घटती है। बच्चा अपने खाने को इंजॉय करके खाता है। जापानी पेरेंट्स इस बात का भी पूरा ख्याल रखते हैं कि परिवार के सभी सदस्य साथ में खाना खाएं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source