... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Yogita Yadav | Published : October 16, 2018 4:07 PM IST
व्रत में फलाहार के तौर पर खाया जाने वाला राजगिरा प्रोटीन और विटामिन का खजाना है। © Shutterstock
व्रत उपवास में राजगिरे का प्रयोग फलाहारी व्यंजनों के रूप में किया जाता है और लोग इसके बने लड्डू भी चाव से खाते हैं। सिर्फ स्वाद ही नहीं सेहत से जुड़े बेशकीमती फायदे भी देता है राजगिरा। आप भी जानिए इसके सेहत लाभ -
1 राजगिरा प्रोटीन, आयरन, मैग्नीशियम, फास्फोरस, पोटेशियम, एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन ई और विटामिन सी से भरपूर है। इसमें गेहूं की अपेक्षा तीन गुना अधिक फाइबर और 5 गुना अधिक आयरन होता है। इतना ही नहीं, इसमें दूध या अन्य अनाज के मुकाबले दोगुना कैल्शियम होता है।
यह भी पढ़ें – सेहत का भी प्रसाद है सूजी का हलवा, बनाते समय इन बातों का रखें ध्यान
2 राजगिरा हड्डियों को मजबूत करता है और ऑस्टियोपोरोसिस जैसी समस्याओं से आपको बचाता है। इसमें मौजूद भरपूर कैल्शियम हड्डियों के लिए बेहद फायदेमंद है।
3 राजगिरे को अनाज नहीं माना जाता, इसलिए इसका प्रयोग उपवास में करते हैं। यह शरीर में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को कम करता है और शर्करा के स्तर को भी संतुलित करने में मदद करता है।
यह भी पढ़ें - जानें क्या है जूस क्लिंज, कैसे करता है सेहत पर असर
4 इसमें भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो तनाव को कम करते हैं और फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं। इसमें मौजूद लाइसिन और सिस्टीन बालों को स्वस्थ, मजबूत बनाता है।
5 भरपूर प्रोटीन के कारण जब उपवास में आप इसके व्यंजनों का सेवन करते हैं तो पेट देर तक भरा रहता है और आपको भूख कर एहसास नहीं होता। यह अनाज की तरह ही कार्य करता है।