... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Published : February 13, 2019 6:36 PM IST
बच्चा तेज बुखार से तप रहा हो तो घबराने की जरूरत नहीं है, इन घरेलू उपचार को जरूर ट्राई करें। © Shutterstock.
अक्सर देखा जाता है कि मौसम के बदलते ही शरीर में इन्फेक्शन का बढ़ना शुरू हो जाता है, जिसके बढ़ने से फीवर आने लगता है। यही वायरल का फीवर हमारे इम्यून सिस्टम को कमजोर बना देता है, जिससे शरीर का तापमान तेजी से बढ़ने लगता है। बुखार के तेजी से बढ़ने से बच्चे बहुत ही जल्दी कमजोर होने लगते हैं। यदि आपका बच्चा तेज बुखार से तप रहा है और शरीर का तापमान बढ़ने के बाद घटने का नाम ही न ही ले रहा है तो घबराने की जरूरत नहीं है। आप घर पर सिर्फ पांच मिनट में अपने बच्चे के शरीर के तापमान को कम कर सकते हैं।
तेज बुखार के बढ़ते तापमान को यदि जल्दी नियंत्रित ना किया जाए तो इसका असर सीधे मस्तिष्क पर पड़ता है, जिससे कई बार बच्चों कि मृत्यु भी हो जाती है। ऐसे में सबसे पहला प्रयास यही करना चाहिए कि बुखार के दौरान तापमान नियंत्रित हो जाए।
बुखार के बिना ही होती है कंपकंपी, तो काम आएंगे ये घरेलू नुस्खे
आलू
तेजी से बढ़ते बुखार के तापमान को कम करने के लिए आप सबसे पहले दो आलू को घिसकर उसका पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को अपने बच्चे की जुराबों में डालकर इन जुराबों को अपने बच्चे को पहनाएं। कुछ ही मिनटों में आप देखगें कि बच्चे के बढ़े हुए तापमान कितने जल्दी कम कर देने में मदद करता है।
गीला कपड़ा
तेजी से बढ़ते बुखार को कम करने के लिए एक सूती कपड़े को ठंडे पानी में भिगाएं, और इसे निचोड़ कर बच्चे के माथे और पैर की जाघों पर कुछ देर के लिए रखें। इस प्रक्रिया को तब तक करते रहें जब तक बुखार कम ना हो जाए।
तरल पदार्थ
बुखार के समय आप बच्चे को भरपूर मात्रा में ठंडे पदार्थ पीने को दें। आप उस दौरान दही या आइसक्रीम भी खिला सकते हैं। ये आपके बच्चे को हाइड्रेट रखेगा और उसका शरीर ठंडा करके बुखार कम करेगा।
टाइफॉइड बुखार के 5 आसान घरेलू नुस्खे, आप भी जरूर करें ट्राई
ढीले कपड़े
बुखार के समय कभी भी बच्चे को बॉडी के फिटिंग के कपड़े ना पहनाएं। ये बुखार के तापमान को कम करने की बजाय बढ़ाने में मदद करते हैं इसलिए उस दौरान ढीले कपड़े पहनाएं। यदि आपके बच्चे को ठंड लग रही है और वो कांप रहा हो तो उस समय आप कंबल से लपेट सकते हैं।
पंखे का करें इस्तेमाल
बुखार के समय अपने बच्चे को ठंडे वातावरण में रखें, जिससे उसका बुखार कम हो सके। बच्चे के लिए जब आप पंखा चलाएं तो उसका स्पीड कम ही रखें।
घर पर ही रखें
बुखार के समय बाहर ना ले जाएं। उसे बाहर घुमाने से उसका बुखार बढ़ सकता है। अपने बच्चे को ठंडक वाली जगह पर आराम करने दें।