
... Read More
Written By: anant shukla | Updated : September 24, 2024 5:31 PM IST
These kids participate in many sports activities, especially weight-bearing impactful sports like soccer or gymnastics. However, children with above-average weight, flat feet, or hypermobility could strain their muscles because of poor joint positioning. Parents should look for early symptoms, including soreness, limping, or pain after physical activities.
Good Habits For Kids : हर माता-पिता का सपना होता है, कि उनका बच्चा होशियार हो। बड़ा होकर अच्छा नाम कमाए। इसके लिए अच्छी परवरिस देने की कोशिश करते हैं। लेकिन इस दौरान कुछ बातों का विशेष ध्यान देना आवश्यक होता है, क्योंकि बच्चा बचपन में ही मता पिता को देखकर ही अच्छी और बुरी आदतों को सिखता है। कहते हैं कि एक छोटा बच्चा कोरे कागज की तरह होता है, इस दौरान माता-पिता उसे जो सिखाते हैं, बच्चे वही सिखते जाते हैं। इसलिए माता-पिता को छोटी-छोटी बातों को ध्यान में रखना जरूरी है। अगर आप अपने बच्चों में बचपन से ही कुछ अच्छी आदतों को डालेंगे तो आगे चलकर आपको किसी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। आज इस लेख में ऐसे ही 10 आदतों के बारे में हम विस्तार से जानेंगे।
बच्चों के सफल भविष्य को लिए मात-पिता को बचपन से ही बच्चों में कुछ चीजों को सिखानी चाहिए। आइए ऐसे 10 अच्छी आदतों को बारे में विस्तार से जानते हैं-
अपने बच्चों को बचपन से ही बड़ों की इज्जत करना सिखाएं, जिससे वो बिना चीखे चिल्लाए विनम्रता से अपनी बतों रख सकें। कहां पर किस तरह से बात करनी चाहिए, गुड मैनर्स और बैड मैनर्स क्या होता है इसके बारे में अच्छे से समझ होनी चाहिए। अपनी बड़ी बहन, बड़े भाई और घर के बुजुर्गों का सम्मान करें और बड़ों को पलटकर जवाब न दे।
बच्चों को रात में निश्चित समय पर सोने और सुबह जल्दी उठने की आदत डालें। अगर बच्चे समय से सोते और समय पर उठते हैं, तो उनका दिमाग दिनभर एक्टिव रहता है। जिससे बच्चे का माइंड क्रिएटिव होता है।
कुछ पैरेंट्स अपने बच्चों को बचपन से सुकुमार बना देते हैं, जिससे आगे चलकर बच्चा छोटी-छोटी समस्याओं का भी सामना नहीं कर पता है। इस लिए उन्हें बचपन से ही समझाएं सफलता के लिए कोई शॉर्टकट रास्ता नहीं है, इसके लिए मेहनत करनी पड़ती है। इसके लिए जरूरी है कि बचपन से ही मेहनत करना सिखाएं। आप खुद बच्चे के सामने कोई शॉर्ट कट का प्रयोग ना करें।
बड़ों को देखकर ही बच्चें सीखते हैं, बच्चों में किताब पढ़ने की आदत डालने के लिए, उनके सामने खुद किताब पढ़ने की आदत डालें। आपको देखकर बच्चे में भी किताब पढ़ने की आदत विकसित होगी।
बच्चों में अपना काम खुद करने की आदत डालना चाहिए। इसकी शुरुआत बचपन से ही होती है। इससे बच्चे का विकास एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में होता है। बच्चा अपना काम खुद पूरी जिम्मेदारी से करेगा तो आपको भी मदद मिलेगा।
बचपन से ही बच्चों को सिखाएं कि समय को व्यर्थ में बर्बाद नहीं करना चाहिए। समय का सद्उपयोग अच्छे कामों को करने या कोई क्रिएटिव चीज सीखने में लगाना चाहिए।
कई बच्चें हैं जिन्हें अपनी गलती स्वीकारने में शर्म आती है या वो अपना अपमान समझते हैं, जो आगे चलकर उनके कैरियर में बड़ा बाधक हो सकता है। इस लिए जरूरी है कि बच्चों में बचपन से ही सॉरी बोलने और अपनी गलती को स्वीकारने की आदत डालें।
कुछ बच्चे बहुत अधिक जिद्दी होते हैं, कुछ भी करने से पहले नहीं सोंचते। सभी काम अपने मन से करते हैं, जिसका गंभीर परिणाम हो सकता है, क्योंकि बच्चों में अधिक समझ नहीं होती है। इसके लिए बचपन से ही बच्चों में परमिशन लेने की आदत डालें।
आपने बहुत से ऐसे बच्चों को देखा होगा जिनकी चीजों को छूने भर से वो रोने लगते हैं। यह एक बुरी आदत है। इसके लिए बचपन से ही बच्चों में अपनी चीजों को दूसरों के साथ शेयर करने की आदत डालनी चाहिए।
बच्चों में सही और गलत के फर्क की समझ होना जरूरी है। इसके लिए उन्हें बचपन से ही समझाएं क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए।