Symptoms of Teething: इन 3 लक्षणों से जानें आपके बच्चे के निकल रहे हैं दांत

बच्चों के जब दांत निकलते हैं, तो उन्हें काफी तकलीफ होती है। कई तरह की शारीरिक समस्याएं होने लगती हैं। जानें, दांत निकलने से पहले कौन से लक्षण आते हैं नजर....

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated : August 26, 2021 6:39 PM IST

Symptoms of Teething in Baby: बच्चों के जब दांत निकलते हैं, तो उन्हें काफी तकलीफ होती है। कई तरह की शारीरिक समस्याएं होने लगती हैं। हालांकि, हर बच्चे में दांत निकलने के लक्षण अलग होते हैं। इस दौरान पेरेंट्स को बच्चे की खास देखभाल करने की जरूरत होती है। कई बार मसूड़ों में दर्द, डायरिया होना, चिड़चिड़ापन बच्चों में नजर आने लगता है। आप कुछ लक्षणों को पहचानकर समझ सकते हैं कि बच्चे के दांत निकलने (Symptoms of Teething in Baby in Hindi) वाले हैं...

जब बच्चा बार-बार रात में जागे

जब बच्चों के दांत निकलने वाले होते हैं, तो वो चिड़चिड़े नजर आने लगते हैं। उनके मसूड़ों में तकलीफ होती है। सोने में भी समस्या होती है, इसलिए बार-बार जाग जाते हैं। ऐसे लक्षण आपके बच्चे में दिखे तो परेशान हुए बिना आप उसे उसकी पसंदीदा चीजें करने दें। वो चीजें करें, जिससे वे रोए या खीझे कम और खुश अधिक रहे।

पतली पॉटी होने लगना

बच्चे के दांत निकलने के दौरान दस्त या डायरिया की समस्या बहुत कॉमन (Symptoms of Teething in Baby in Hindi) है। कुछ बच्चों में तो ये समस्या नजर भी नहीं आती है। आपके बच्चे को दस्त हो रहा है, तो डॉक्टर से संपर्क करें। 2-3 दिनों तक दस्त होने से उसके शरीर में पानी की कमी हो सकती है। दस्त की समस्या को गंभीरता से लें। खुद से कोई भी दवा ना पिलाएं। शरीर में पानी की कमी ना हो, इसके लिए बच्चे को दलिया, खिचड़ी, दाल का पानी और चीनी, नमक पानी का घोल पिलाएं। इससे बॉडी में वॉटर लेवल सही बना रहेगा। नेचर में गर्म चीजें अधिक खाने को ना दें।

हर चीज को मुंह में डाल लेना

यदि कुछ दिनों से आपका बच्चाहर चीज बार-बार मुंह में ले जाकर उसे चबाने की कोशिश करता है, तो समझ लें उसके दांत निकल रहे हैं। जब दांत निकलता है, तो मसूड़ों में इर्रिटेशन, दर्द होता है। जब कुछ चबाते हैं, तो उससे आराम मिलता है। दांत निकलने से मसूड़ों में सनसनाहट सी होती है, जिसके कारण ही बच्चा सामान उठाकर चबाने लगता है। जमीन पर कोई भी चीज ना छोड़ें। हर चीज उसकी पहुंच से दूर हो। बाजार में कई ऐसे प्रोडक्ट आ गए हैं, जो दांत निकलने के दौरान बच्चों के मसूड़ों में होने वाली सनसनाहट कम करते हैं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.