क्या छोटे बच्चों को कब्ज़ हो सकती है?

इन लक्षणों से जानें आपका बच्चा है कॉन्स्टिपेशन से परेशान।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : July 6, 2018 5:43 PM IST

कॉन्स्टिपेशन या कब्ज एक ऐसी समस्या है जिससे वयस्क काफी परेशान हो जाते हैं। इसी तरह शिशुओं और बच्चों में कब्ज की समस्या उतनी ही आम है, जैसे यह वयस्कों और बुजुर्गों के साथ है। कब्ज की परेशानी से बड़े जहां पूरा दिन बेचैनी, सुस्ती और सिरदर्द जैसी परेशानियां महसूस करते हैं वही छोटे बच्चों के लिए भी कब्ज की समस्या बहुत बड़ी होती है। लेकिन अक्सर जब बच्चा पूरा दिन रोता-चिल्लाता रहता है तो माता-पिता बच्चे की इस समस्या को नहीं समझ पाते हैं। हम आपको कुछ लक्षण बता रहे हैं जिनसे आप समझ सकते हैं कि आपका बच्चा कब्ज से पीड़ित है।

  • अगर आपका बच्चा एक या दो दिन से पॉटी नहीं कर रहा है, तो हो सकता है उसके खाने के पैटर्न प्रभावित हुआ हो। क्योंकि अधिकतर बच्चे खाने से इनकार करते हैं या खाना फेंक देते हैं।
  • बच्चों के पेट में दर्द होना कब्ज का एक कारण है। क्योंकि अगर बच्चा सही से नहीं खाएगा, तो जाहिर है उसका बाउल मूवमेंट प्रभावित होगा।
  • अगर बच्चे को ज्यादा गैस पास हो रही है लेकिन पॉटी नहीं हो रही है, तो यह संकेत है कि बच्चे का पेट ख़राब है। लंबे समय तक मल के पेट में फंसे रहने से ऐसा हो सकता है।
  • पॉटी नहीं होना और केवल पेलेट्स होना कब्ज का लक्षण है। बच्चे की पॉटी के पैटर्न पर नजर रखना जरूरी है। क्योंकि स्टूल का पैटर्न बदलना भी कब्ज के लक्षण हैं।
  • अगर बच्चे का सिस्टम गड़बड़ा जाए, तो वह शांत और खुश नहीं रह पाता। वह अचानक से चिड़चिड़ा बन जाता है और बार-बार झुंझलाने लगता हे।

चित्रस्रोत: Shutterstock.

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source