
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : December 18, 2023 8:43 PM IST
Sugandha Mishra-Sanket Bhosle Baby: सिंगर और एक्ट्रेस सुगंधा मिश्रा (Sugandha Mishra) और उनके पति संकेत भोंसले (Dr. Sanket Bhonsle) माता-पिता बन गए हैं। द कपिल शर्मा शो से मशहूर होने वाली सुगंधा मिश्रा ने एक बेटी को जन्म दिया है। सुगंधा मिश्रा और संकेत भोंसले की बेटी का जन्म मुंबई (Mumbai) के अस्पताल में 15 दिसंबर को हुआ। बच्चे के जन्म की जानकारी खुद संकेत ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दी। (Sugandha Mishra baby birth)
संकेत ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह अपनी खुशी का इजहार करते दिखे। उन्होंने बड़े ही मजाकिया तरीके से मम्मी-डैडी बनने की खुशी जाहिर की। संकेत ने कैप्शन में लिखा कि, ब्रह्मांड ने हमें सबसे खूबसूरत आशीर्वाद दिया है। हमें एक प्यारी-सी बेटी का तोहफा मिला है। इसी तरह अपना प्यार और आशीर्वाद हमें देते रहें। (Sugandha Mishra- Sanket Bhosle Baby girl)
View this post on Instagram
साल का हर महीना खास होता है और उतने ही स्पेशल होते हैं अलग-अलग महीनों में पैदा होनेवाले बच्चे। दिसंबर के महीने में जन्म लेने वाले बच्चों में भी कुछ क्वालिटीज पायी जाती हैं। दिसंबर साल के सबसे खुशहाल महीनों में से एक है और ऐसे में अगर आपके बच्चे का जन्म दिसंबर में हो तो बच्चे में भी मौसम और दिसंबर के महीने जैसी खूबियां आ जाती हैं। आइए जानें दिसंबर में पैदा होने वाले बच्चों में पाए जाने वाले गुण और उनकी खासियत। (December born baby characteristics)
दिसंबर महीने में जन्म लेने वाले बच्चों में एक खासियत (December Born Babies Qualities) यह भी होती है कि ऐसे लोग आजाद रहना पसंद करते हैं। इन लोगों के ना केवल ख्याल ऊंचे और आजाद होते हैं बल्कि ये दूसरों को भी खुलकर जीने की सलाह देते हैं।
लोगों को बड़े-बुज़ुर्गों और यार-दोस्तों की सलाह मानकर काम करने की टिप्स तो अक्सर दी जाती हैं। लेकिन, दिसंबर में जन्म लेने वाले लोगों को ना तो किसी की सलाह की जरूरत महसूस होती है और ना ही किसी के आदेश की। ये लोग किसी भी तरह के बंधनों में बंधना पसंद नहीं करते। ये अपने फैसले खुद लेते हैं और अपने हिसाब से जीवन जीते हैं। (December Born Babies specialities)
कुछ स्टडीज में यह पता चला है कि, दिसंबर में जन्म लेने वाले लोग दूसरों की तुलना में ज्यादा लम्बा जीवन जीते हैं। ऐसे लोग हेल्दी भी होते हैं और बीमार भी कम पड़ते हैं।
दिसंबर में जन्म लेने वाले लोगों को धर्म और अध्यात्म में खास रूचि रखते हैं। इन लोगों को ईश्वर में असीम विश्वास होता है।
इन लोगों को जिंदगी में दूसरों से कम से कम शिकायतें होती हैं। ये लोगों की बातों पर ध्यान भी कम देते हैं और जिंदगी में खुश रहना भीजानते हैं।
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.