
आशु कुमार दास
आशु कुमार दास एक अनुभवी हेल्थ कंटेंट स्पेशलिस्ट हैं। इन्हें हेल्थ कंटेंट राइटर के तौर पर काम करते हुए 6 ... Read More
Written By: Ashu Kumar Das | Published : December 29, 2025 10:28 AM IST
Steam Inhalers vs Nebulizers Which is Right for children: ठंड के मौसम में सर्दी, खांसी और बंद नाक जैसी परेशानी अक्सर बच्चों को होती है। बच्चों को परेशानी में देखते पेरेंट्स बंद नाक को खोलने, सर्दी और जुकाम से राहत दिलाने के लिए उन्हें स्टीम और नेबुलाइजर देते हैं। स्टीम और नेबुलाइजर बच्चों को नाक बहने, सर्दी और खांसी से तुरंत राहत दिलाते हैं। पर क्या आप जानते हैं स्टीम और नेबुलाइजर दो अलग चीजें हैं और बच्चों को दोनों ही अलग-अलग समय पर दी जाती हैं।
पीडियाट्रिशियन डॉक्टर संदीप गुप्ता बताते हैं कि अक्सर नई मांएं उनके पास आती हैं और पूछती हैं बच्चों के लिए उन्हें स्टीम और नेबुलाइजर (Steam Inhalers or Nebulizers Main Kya Farak hota hai) का इस्तेमाल और क्यों करना चाहिए।
इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो में डॉ. संदीप ने बताया कि स्टीम का मतलब होता है गर्म पानी से भाप लेना। बच्चों को भाप दिलाने से ये नाक और गले में जमा बलगम को ढीला करती है। इससे बच्चों का सांस लेना आराम होता है।
स्टीम सिर्फ बच्चों के नाक और गले की ऊपरी हिस्से तक ही पहुंचती है और आराम दिलाती है। स्टीम सीधे फेफड़ों तक नहीं पहुंचती है।
स्टीम को आसानी से घर पर ही बिना किसी डिवाइस का इस्तेमाल किए लिया जा सकता है। वहीं, नेबुलाइजर एक मेडिकल डिवाइस है। नेबुलाइजर का इस्तेमाल करने से दवा धुंध में बदलती है और सीधे फेफड़ों तक पहुंचकर सर्दी, खांसी और बहती नाक से राहत दिलाती है।
देखें VIDEO...
View this post on Instagram
डॉक्टर बताते हैं कि बच्चों के लिए स्टीम और नेबुलाइजर दोनों ही बेहतर होते हैं। लेकिन बच्चों के लिए क्या ज्यादा सही है, इसके बारे में जानने के लिए बच्चों की बीमारी को पहले जानना जरूरी है। बच्चों को हल्का जुकाम, नाक बंद, मौसम बदलने से परेशानी हो रही है, तो हल्की गुनगुनी भाप फायदेमंद होती है। इसके अलावा सांस तेज होने, सीने में घरघराहट, अस्थमा, ब्रोंकाइटिस और बार-बार खांसी की समस्या होती है, तो उनके लिए नेबुलाइजर का इस्तेमाल बेहतर होता है।