जब आप अपने बच्चे के साथ ड्राइव कर रहे होते हैं, तब आपको किसी भी तरह की लापरवाही से बचना चाहिए। वास्तव में जब बच्चा साथ हो, तो आपको सड़क पर सुरक्षा नियमों का पालन करना चाहिए। जाहिर है बच्चे आपसे सीखते हैं, इसलिए पहले आपको सड़कों पर एक जिम्मेदार नागरिक की तरह व्यवहार करना चाहिए। इससे आपको न केवल किसी हादसे से बचने में मदद मिलती है बल्कि आपका बच्चे को भी एक जिम्मेदार नागरिक बनने में मदद मिलेगी। इसलिए बच्चे के साथ ड्राइव करते समय इन नियमों का पालन जरूर करें।
कार चलाते समय आपको अपने साथ-साथ बच्चे को भी सीट बेल्ट पहननी चाहिए।
बच्चे को कभी भी कार की अगली सीट पर बैठाएं। अचानक ब्रेक लगने पर वो सीट से गिर सकता है और उसको चोट लग सकती है।
कई देशों में बच्चों के लिए कार सीट होती है, अगर संभव हो तीन साल से कम उम्र के बच्चे के लिए कार सीट लगवाएं।
बच्चे को गोद में लेकर कभी ड्राइव ना करें। इससे आपका बैलेंस बिगड़ सकता है और आप हादसे का शिकार हो सकते हैं।
अगर बच्चा सो भी जाता है, तो उसे पिछली सीट पर बिना बेल्ट लगाए ना सुलाएं। ब्रेक लगाने पर वो गिर सकता है।
You may like to read
चाइल्ड लॉक का इस्तेमाल करें ताकि बच्चा खिड़की से सिर या हाथ ना निकाल पाए।
अगर आप टू-व्हीलर पर सफ़र कर रहे हैं, तो हमेशा बच्चे को हेलमेट पहनाएं। पूरे परिवार को लेकर स्कूटर पर यात्रा ना करें। भारत में ऐसा अक्सर देखा जाता है।
ड्राइविंग करते समय अपना ध्यान सड़क पर रखें। मोबाइल का इस्तेमाल ना करें और बच्चे के साथ बात ना करें। अगर आप सड़क पर चल रहे हैं, तो हमेशा अपने बच्चा का हाथ पकड़कर रखें।
अपने बच्चे को सड़क सुरक्षा नियम सिखाएं ताकि वो सड़क पर उचित तरीके से व्यवहार करना शुरू कर सके।
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.