
... Read More
Written By: Anshumala | Updated : June 22, 2021 2:57 PM IST
Image credits by: सिंगर श्रेया घोषाल ने शेयर की बेटे की पहली तस्वीर, जानें क्या रखा है बेटे का नाम...
Shreya Ghoshal Shared Son Picture: सिंगर श्रेया घोषाल (Shreya Ghoshal) 22 मई को एक प्यारे से बेबी ब्वॉए को जन्म दिया था। अब तक उन्होंने अपने बेटे को दुनिया की नजरों से छिपा कर रख था, लेकिन हाल ही में श्रेया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने नवजात बेटे की एक प्यारी सी तस्वीर शेयर करते हुए (Newborn Son) उसे दुनिया से मिलवाया। इस तस्वीर के साथ ही गायिका श्रेया ने अपने क्यूट बेटे का नाम भी फैंस के साथ शेयर किया है। उन्होंने अपने बेटे का नाम देवयान मुखोपाध्याय रखा है। इस तस्वीर पर अब तक कई कमेंट्स और लाइक्स मिल चुके हैं।
गायिका ने जो तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है, उसमें वे अपने बेटे देवयान को अपनी बाहों में लिए हुए हैं। उसे प्यार से देख रही हैं और उनके पति शिलादित्य ने अपना बायां हाथ बेटे के सिर के नीचे रखा हुआ है और उसे देखकर मुस्कुरा रहे हैं।
फोटो के साथ श्रेया घोषाल ने प्यारा सा कैप्शन भी लिखा है: "मिलिए - 'देवयान मुखोपाध्याय' (Devyaan Mukhopadhyaya) से। वह आगे लिखती हैं, 'देवयान 22 मई को हमारी जिंदगी में आए और हमारे जीवन को हमेशा के लिए बदल दिया। उस पहली झलक में उन्होंने हमारे दिल को एक तरह के प्यार से भर दिया जो केवल एक मां और एक पिता अपने बच्चे के लिए महसूस कर सकते हैं। शुद्ध बेकाबू प्यार। एक सपने की तरह। @शिलादित्य और मैं जीवन के इस खूबसूरत उपहार के लिए बहुत आभारी हैं।'
View this post on Instagram
22 मई को जब पहली बार श्रेया मां बनीं थीं, तो उन्होंने अपने बेटे के जन्म की खबर भी इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए ही लोगों के साथ शेयर की थी। तब उन्होंने लिखा था: "भगवान ने आज दोपहर हमें एक अनमोल बच्चे (Shreya Ghoshal Shared Son Picture in Hindi) का आशीर्वाद दिया है।
View this post on Instagram
यह एक ऐसी भावना है, जिसे पहले कभी महसूस नहीं किया था। शिलादित्य और मैं अपने परिवार के साथ पूरी तरह से खुश हूं। हमारे छोटे से खुशी के बंडल के लिए आपके अनगिनत आशीर्वाद के लिए धन्यवाद।" आपको बता दें कि श्रेया जब प्रेग्नेंट थीं, तब उन्होंने अपना बेबी बंप भी फ्लॉन्ट किया था और कई तस्वीरें भी शेयर की थीं।
श्रेया घोषाल ने बेटे का नाम रखा है देवयान मुखोपाध्याय' (Devyaan Mukhopadhyaya)। देवयान का अर्थ होता है देवताओं की सेवा करना। साथ ही देवयान का दूसरा अर्थ देवताओं का रथ भी होता है। आप 'द' अक्षर से कुछ और नाम भी अपने बेटे का रख सकते हैं। लड़कों के लिए आप दैविक, दार्शिक, देवांश, दर्पण आदि नाम 'द' अक्षर से रख सकते हैं।
श्रेया घोषाल ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, चेहरे पर दिख रहा है गजब का ग्लो, देखें तस्वीरें
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.