hamburger icon
A
Read in English

जब बच्चे होने लगे बड़े तो उन्हें सिखाएं ये 5 छोटे-छोटे काम

कुछ छोटे-मोटे कामों के बारे में जो आप अपने 2-5 साल के बच्चे को सिखा सकते हैं।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Published : October 13, 2018 8:36 AM IST

एक अभिभावक के तौर पर यह हमारी ज़िम्मेदारी बनती है कि हम अपने बच्चों को ऐसी चीज़ें सिखाएं जो बड़े होने के बाद उनके काम आए। ठीक उसी तरह जैसे आप अपने बच्चे को विनम्र रहना सिखाती हैं, वैसे ही आपको उसे चीज़ों को उनकी सही जगह पर रखने और फ्लश करने जैसे काम भी सिखाने चाहिए। यहां हम बता रहे हैं ऐसे ही कुछ छोटे-मोटे कामों के बारे में जो आप अपने  2-5 साल के बच्चे को सिखा सकते हैं-

1.कचरे को डस्टबिन में डालना- अपने बच्चे को अच्छी आदतें सिखाएं और उसे फॉलो करने के लिए भी प्रोत्साहित करें। मेरी बच्ची जब 14 महीने की थी तभी से उसने चॉकलेट के रैपर, कागज़ के टुकड़े और फलों के छिलके जैसी चीज़ों को उठाकर कूड़ेदान की तरफ जाना सीख लिया। यह आदत सिखाना भी काफी आसान है जिसे आप खुद काम करते-करते उसे सीखा सकती हैं। इसके साथ ही आप अपने बच्चे को यह भी सिखाएं कि जब भी वह सड़क पर किसी को गंदगी करते देखे तो उसे ज़रूर टोके।

2.पौधों को पानी देना-आपके नन्हें-मुन्ने बच्चे को प्रकृति से जोड़ने का यह एक बेहतर तरीका हो सकता है। आप उसे पौधों को पानी देना सिखाएं। यह काम आसान तो है ही साथ ही बच्चे को इस काम में मज़ा भी आएगा।

3,धूल झाड़ना- भला धूल झाड़ना किस बच्चे को पसंद नहीं आता? आप अपने बच्चे को मस्ती करने से रोकने के लिए यह काम दीजिए और देखिए किस तरह खुश होकर वह सफाई में आपकी थोड़ी-सी मदद कर देगा।

4.गीले कपड़े से चीज़ों की सफाई- मेरी बच्ची को प्लास्टिक स्प्रे बॉटल में पानी भरकर चीज़ों पर पानी छिड़कना बहुत पसंद है। वह स्प्रे बॉटल के साथ खेलती भी है और स्प्रे के बाद कपड़े से पानी को पोंछती है। तो अब आप समझी कि मैं क्या कहना चाहती हूं? कांच के टेबलटॉप पर लगे वो चॉकलेट के दाग आपका बच्चा स्प्रे बॉटल या गीले कपड़े के साथ खुद साफ कर सकता है।

5.खिलौनों को उनकी जगह पर रखना- अपने घर को साफ़ सुथरा और व्यवस्थित रखने के लिए आपको जो मंत्र अपनाने और अपने बच्चे को सिखाने की ज़रूरत है, वह है चीज़ों को उनके निश्चित स्थान पर रखना। जी हां, आप अपने बच्चे को उसकी किताबें और खिलौनों को सही जगह पर रखने में मदद करें। याद रखिए अगर वह खिलौने पसंद कर उनके साथ खेलने की समझ रखती है तो वह चीज़ों को उनकी जगह पर भी रख सकते है।