Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

10 से 12 साल के बच्चे बार-बार करने लगे हैं ये 5 काम तो पेरेंट्स हो जाएं सावधान, गलत रास्ते पर जा सकते हैं

Sign of misbehaved kids: बच्चों में हो रहे बदलाव कई बार इस ओर संकेत देते हैं कि वो बिगड़ रहे हैं और आपको उन्हें कंट्रोल करने की जरुरत है।

10 से 12 साल के बच्चे बार-बार करने लगे हैं ये 5 काम तो पेरेंट्स हो जाएं सावधान, गलत रास्ते पर जा सकते हैं

Written by Pallavi |Updated : October 6, 2022 5:43 PM IST

Signs of behavioral issues in kids: गलत रास्ते पर है आपका बच्चा? ये सवाल हर माता-पिता को कभी ना कभी खुद से पूछना पड़ता है। दरअसल, बच्चे अपनी बढ़ती उम्र के साथ अलग-अलग तरीकों से विकसित होते हैं और उन पर आस-पास के वातावरण का गहरा असर पड़ता है। ऐसे में बदलती उम्र के साथ बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखना जरूरी होता है। तो, आज हम आपको ऐसी 5 बातों के बारे में बताएंगे जो कि 10 से 12 साल के बच्चों में नजर आ सकते हैं और आपको शुरुआत में ही उन्हें कंट्रोल करना चाहिए। आइए, हम आपको बताते हैं कि ऐसी कौन सी चीजें हैं जो इस बात का संकेत है कि आपके बच्चे खराब हो रहे हैं।

1. पूछने पर जवाब ना देना

पूछने पर जवाब ना देना और बातों को नजरअंदाज करना इस बात का संकेत है कि आपके बच्चों में कुछ गलत बदलाव हो रहे हैं और वो आपकी बातों पर ध्यान नहीं दे रहे। साथ ही ये इस बात का भी संकेत है कि वो आपको नजरअंदाज कर रहे हैं और आपकी इज्जत नहीं कर रहे हैं। ऐसे में उन्हें सख्ती से समझाएं कि उन्हें हर बात पूछने पर जवाब देना होगा।

2. गलत लहजे में बात करना

आपकी आवाज बताती है कि आप किस लहजे में बात कर रहे हैं। साथ ही शब्दों का प्रयोग इसे एक रूपरेखा देता है। ऐसा ही कुछ इन 10 से 12 साल के बच्चों के साछ भी है। दरअसल, अगर आपके 10 से 12 साल तक के बच्चे ऊंची आवाज में और चिल्ला कर बात कर रहे हैं तो जरूरी ये है कि आप उनकी इस आदत को कंट्रोल करें।

Also Read

More News

3. चीजों पर गुस्सा निकालना

चीजों पर गुस्सा निकालने की आदत, इस ओर संकेत है कि वो गुस्सैल होने के साथ आक्रामक भी हो रहे हैं। वो बिना सोचे समझे पर अपना गुस्सा किसी भी चीज पर निकाल रहे हैं। ऐसे में इस आदत को शुरुआत में ही कंट्रोल करना बेहद जरूरी है। नहीं तो आगे चल कर वो आपके हाथ से निकल सकते हैं।

4. मना की गई चीजों को करना

बच्चे कई बार मना की गई चीजों को बार-बार करते हैं। ऐसी स्थिति का मतलब ये नहीं है कि वो चीजों को भूल रहे हैं या उन्होंने आपकी बात नहीं सुनी, इसकी मतलब ये है कि वो आपकी बातों को नजरअंदाज कर रहे हैं और उन गलतियों को बार-बार कर रहे हैं जो उन्हें करने के लिए मनाही है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

5. बड़े जब बोल रहें हो तो इग्नोर करना

आपने देखा होगा कि कई बार बच्चों को कुछ बताओ तो वो उस समय अपने काम में लगे रहते हैं और उन्हें इग्नोर करने की कोशिश करते हैं। साथ ही वो इस तरह का अंदाज रखते हैं कि उन्हें सब पता है और आगे और जानने की जरुरत नहीं है। इस तरह के बच्चों के साथ सावधानी से पेश आएं, सख्ती के साथ उन्हें अनुशासित करें।

About the Author

... Read More