राहुल वैद्य और दिशा परमार की बेटी का नाम है ये, जानें क्यों स्पेशल है यह बेबी नेम और इसका अर्थ

इस स्टार कपल ने बच्चे के नाम का खुलासा बहुत ही इंट्रेस्टिग तरीके से किया।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Published : November 15, 2023 9:18 PM IST

Rahul Vaidya Disha Parmar Baby Name: मशहूर सिंगर राहुल वैद्य और उनकी पत्नी और टीवी एक्ट्रेस दिशा परमार ने दिवाली के त्योहार में अपनी बेटी का नामकरण किया और अपने फैंस के सामने अपनी बेटी के नाम का खुलासा किया है। इस स्टार कपल ने बच्चे के नाम का खुलासा बहुत ही इंट्रेस्टिग तरीके से किया। दिशा और राहुल वैद्य ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की जिसमें  एक फीडिंग बोतल दिखायी दे रही है और इस दूध की बोतल की बोतल पर बच्ची का नाम लिखा हुआ है। राहुल-दिशा ने अपनी बेटी का नाम “नव्या” रखा हुआ है।

इस तस्वीर के कैप्शन में लिखा गया है कि, हमने अपनी बच्ची का नाम नव्या वैद्य (Navya Vaidya) रखा है।

वहीं कपल ने कुछ और तस्वीरें शेयर की जिसमें पारम्परिक तरीके से बच्चे के नामकरण का संस्कार किया गया। नेमिंग सेरेमनी को समारोह में दिशा ने मां बनने के बाद अपनी फीलिंग्स भी शेयर कीं। उन्होंने कहा  “यह एक ऐसी भावना है जिसे आप शब्दों में बयां नहीं कर सकते। बच्चे को लगातार देखते रहने का मन करता है और जो भी महिलाएं मां बन चुकी हैं उन्हें मेरी बात अच्छी तरह समझ आ रही होगी।

दिशा परमार और राहुल वैद्य ने 20 सितंबर को अपने पहले बच्चे के जन्म की खुशखबरी शेयर की थी।

क्या है नव्या का अर्थ

नव्या एक संस्कृत शब्द है और इस शब्द का अर्थ होता है-जो नया हो, निराला हो, अनूठा हो और अपूर्व हो।

नयी शुरूआत से जुड़े हैं ये बेबी नेम्स (Indian Baby names meaning New begining)

  • नूतन (Nutan)- नया
  • आदि ( Aadi)- अनंत, प्रथम, नयी शुरूआत
  • किया (Kiah)- नया
  • नवीन (Naveen)- जो नया हो, जो पहले ना था
  • नवनीत (Navneet)- नयी पद्धति का, नया
Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source