Force feeding: बच्चे को खाना खिलाने के लिए कर रहे हैं जबरदस्ती तो जान लें इससे बच्चे पर क्या पड़ रहा असर

Negative effects of force-feeding: छोटे बच्चे कई बार खाना खाते समय बहुत नखरे करते हैं, जिस कारण से उन्हें पूरा न्यूट्रिशन नहीं मिल पाता है। लेकिन बच्चे को जबरदस्ती खाना खिलाना काफी नुकसानदायक हो सकता है।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Published : June 9, 2023 6:16 PM IST

Disadvantages of force feeding to kids: छोटे बच्चों का शरीर तेजी से बढ़ता है और इसलिए उन्हें एक व्यस्क की तुलना में उनके शरीर के अनुसार औसतन ज्यादा मात्रा में न्यूट्रिशन चाहिए होता है। अगर बच्चे को पर्याप्त न्यूट्रिशन मिलता रहे तो उसका शरीर तेजी से ग्रोथ करता है, जिससे सिर्फ उसकी फिजिकल हेल्थ ही नहीं बल्कि मेंटल हेल्थ में भी काफी सुधार होता है। इसलिए छोटे बच्चों के पोषक तत्वों से भरपूर चीजें खिलाने की सलाह जाती है, जैसे फल, सब्जियां, साबुत अनाज, ओट्स और बीन्स आदि। लेकिन दिक्कत पैदा तब होती है, जब बच्चे खाते न हीं है। बच्चों को खाना खिलाना अपने आप में बहुत मुश्किल काम हो जाता है, क्योंकि कई बार बच्चे खाना नहीं खाते हैं तो पेरेंट्स उसकी पोषक तत्वों की जरूरतों को पूरा करने के लिए उसे जबरदस्ती खिलाने की कोशिश करते हैं। लेकिन क्या आपको पता है बच्चे को जबरदस्ती खिलाने की कोशिश करना नुकसानदायक हो सकती है।

बच्चे को जबरदस्ती खाना खिलाने के नुकसान

अगर आपका बच्चा भी कई बार खाना खाते समय नाक चढ़ाता है और आप उसे जबरदस्ती खिलाने की कोशिश कर रहे हैं, तो यह काफी खतरनाक हो सकता है और इससे होने वाले नुकसान कुछ इस प्रकार हैं -

1. खाने से ऊब जाना

बच्चे कई बार खाना खाने से मना कर देते हैं, लेकिन फिर भी उन्हें हम जबरदस्ती खिलाने की कोशिश करते हैं। यदि आप बच्चे को डांटकर, डराकर या फिर किसी अन्य तरीके से जबरदस्ती खाना खिला रहे हैं, तो ऐसे में बच्चा खाना एक बार खा लेता है लेकिन उसका मन उस खाने से हमेशा के लिए ऊब जाता है। उस डिश को बच्चा फिर कभी खाना पसंद नहीं करता है।

2. विकास धीमा पड़ जाना

कई पेरेंट्स बच्चे को जबरदस्ती खिलाने की कोशिश करते हैं, ताकि उसके बॉडी को पूरा न्यूट्रिशन मिल सके और उसकी ग्रोथ सही होती रहे। लेकिन बच्चे को जबरदस्ती खाना खिलाने से उसकी ग्रोथ बढ़ती नहीं है बल्कि उल्टा धीमी पड़ जाती है। इसलिए बच्चे को कभी भी जबरदस्ती नहीं खिलाना चाहिए।

3. चिड़चिड़ापन होना

जबरदस्ती खाना खिलाने की कोशिश करने से बच्चे को चिड़चिड़ापन होना आम बात है और यहां तक कि कई बार ऐसी स्थिति हो जाती है कि बच्चा खाना देखते ही गुस्से से रोने लग जाता है। यदि आपको बच्चा भी खाना देखकर रोने लगता या गुस्सा हो जाता है, तो उसे जबरदस्ती खाना नहीं खिलाना चाहिए।

4. मोटापा आना

कुछ पेरेंट्स की आदत होती है कि बच्चे के ठीक से खाना खाने के बाद भी उसे थोड़ा बहुत जबरदस्त खिलाने की कोशिश करते हैं। लेकिन ऐसा करना कई बार ओवरईटिंग कर देता है, जो बच्चे के वजन को बढ़ा सकती है। ओवरईटिंग के कारण बच्चे का वजन बढ़ जाता है, जिससे कई अन्य बीमारियां होने का खतरा भी बढ़ जाता है।

कैसे खिलाएं खाना

यदि बच्चा खाना नहीं खा रहा है, तो ऐसा उसकी ग्रोथ को नुकसान पहुंचा सकता है। इसलिए उसे खाना खिलाने का सही तरीका होना जरूरी है। निम्न बातों का ध्यान रखते हुए बच्चे को खाना खिलाना चाहिए -

  • थोड़ा-थोड़ा करके दिन में कई बार खिलाएं, जिससे उसे न्यूट्रिशन मिलता रहे
  • एक चीज को बार-बार न खिलाएं, क्योंकि ऐसे में बच्चा ऊब जाता है
  • हेल्दी चीजें ही खाने को दें, ताकि कम खाने पर भी ज्यादा न्यूट्रिशन मिले
  • बाहर की चीजें न खाने दें, क्योंकि ये चीजें भूख खत्म कर देती हैं
Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source