
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : May 16, 2023 1:14 PM IST
Benefits Of Breastfeeding :नवजात बच्चे को केवल ब्रेस्टफीडिंग कराने की सलाह दी जाती है क्योंकि, इससे बच्चे को पोषण मिलता है और साथ ही साथ सुरक्षा की भावना भी महसूस होती है। वहीं, बच्चे के पेट और अन्य ऑर्गन्स के लिए मां का दूध पचा पाना और उससे शक्ति प्राप्त कर पाने में सरलता होती है इसीलिए, उन्हें 6 महीने तक केवल स्तनपान कराने की गाइडलाइंस विश्व स्वास्थ्य संगठन ( World Health Organization) और अन्य स्वास्थ्य एजेंसियों द्वारा भी दी गयी हैं। वहीं, बच्चे को 6 महीने से पहले पानी भी ना पिलाने की सलाह भी दी जाती है। लेकिन, गर्मियों के मौसम में जब धूप और उमस अधिक होती है और लोगों को बार-बार प्यास लगती है ऐसे में कई बार मांओं के मन में ख्याल आता है कि उन्हें बच्चे को पानी पिलाना चाहिए या नहीं। आइए जानें इस सवाल का जवाब और जानें गर्मियों में बच्चों को ब्रेस्टफीडिंग कराने के सभी फायदे।
एक्सपर्ट्स के अनुसार 6 महीने से छोटे बच्चों कोकेवल और केवल मां के दूध पिलाने के नियम को ही फॉलो करना चाहिए। उन्हें अलग से पानी पिलाने की जरूरत नहीं है क्योंकि, उन्हें दूध से ही सारे पोषक तत्व और जरूरतभर का हाइड्रेशन प्राप्त हो जाता है। ब्रेस्टमिल्क में पर्याप्त मात्रा में पानी होता है और इसे पीने से बच्चे को हाइड्रेटेड रहने में मदद होती है।
बच्चों को ऊपर से पानी पिलाने से उसे नुकसान हो सकते हैं। दरअसल, पानी अगर शुद्ध ना हो तो इससे बच्चे को डायरिया और जॉन्डिस जैसी बीमारियां भी हो सकती हैं। बता दें कि अशुद्ध पानी की वजह से फैलने वाली कई बीमारियां शिशुओं और छोटे बच्चों में आम हैं और इनकी वजह से कई बार बच्चों की स्थिति बहुत गम्भीर हो जाती है। इसीलिए छोटे बच्चों के लिए सबसे सुरक्षित फूड मां के दूध को ही माना जाता है। (reasons its risky to give water to babies)
ब्रेस्टमिल्क पिलाने या ब्रेस्टफीडिंग कराने से शिशु के स्वास्थ्य को इस तरह से लाभ (advantages of exclusive breastfeeding for small babies and infants) होते हैं-