
किशोरी मिश्रा
किशोरी मिश्रा को डिजिटल मीडिया का लगभग 8+ वर्षों का व्यापक अनुभव है, जिसमें स्वास्थ्य (Health) और जीवनशैली ... Read More
Medically Verified By: Dr. Nehal Shah
Childrein Plat in Rain
मानसून आते ही बच्चों का बारिश में भीगने और पानी में खेलने का मन करता है। कई पेरेंट्स इस बात को लेकर असमंजस में रहते हैं कि बच्चों को बारिश में खेलने देना चाहिए या नहीं। आपके इस कंफ्यूजन को दूर हम इस लेख के जरिए करेंगे। इस विषय की जानकारी के लिए हमने मुंबई के Narayana Health SRCC Children’s Hospital के कंसल्टेंट डॉ. नेहल शाह से बातचीत की है। डॉक्टर का कहना है कि अगर सही सावधानियां बरती जाएं तो थोड़ी देर बारिश में खेलना नुकसानदायक नहीं है, लेकिन लंबे समय तक भीगना या गंदे पानी में खेलना संक्रमण का खतरा बढ़ा सकता है।
WHO के मुताबिक, बारिश में सीमित समय तक खेलने से बच्चों की शारीरिक गतिविधि बढ़ती है और उनका मूड भी बेहतर हो सकता है। हालांकि, इसका मतलब यह नहीं कि वे घंटों तक बारिश में भीगते रहें या गंदे पानी में खेलें। यानि आप अपने बच्चों को कुछ देर के लिए बारिश में भीगने के लिए कह सकते हैं, लेकिन लंबे समय तक उन्हें भीगने ना दें।
सीडीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, बारिश के दौरान सड़कों और पार्कों में जमा पानी में बैक्टीरिया, वायरस और पैरासाइट्स मौजूद हो सकते हैं। इनके संपर्क में आने से बच्चों को कई तरह के संक्रमण हो सकते हैं, जैसे- डायरिया, स्किन इंफेक्शन, फंगल इंफेक्शन, लेप्टोस्पायरोसिस और आंख और कान का संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है। वहीं, अगर बच्चे के शरीर पर कोई कट या घाव है, तो संक्रमण का खतरा और बढ़ जाता है। ऐसी स्थिति में अपने बच्चों को बारिश में ना भीगने दें।
अगर बच्चा बारिश में भीग गया है, तो घर आते ही आपको कुछ बातों पर ध्यान देने की जरूरत है, जैसे-
इससे शरीर का तापमान सामान्य रहता है और संक्रमण का खतरा कम होता है।
अगर बच्चे को पहले से इनमें से कोई समस्या है, तो बारिश में खेलने से बचाना बेहतर हो सकत है, जैसे-
ऐसे बच्चों में बारिश के बाद बीमारी बढ़ने का खतरा अधिक हो सकता है।
बारिश के दौरान बच्चों को लेकर कुछ सावधानी बरतने की जरूरत होती है, जैसे-
Disclaimer : बारिश में खेलना पूरी तरह नुकसानदायक नहीं है। सही समय, साफ जगह और उचित सावधानियों के साथ बच्चे बारिश का आनंद ले सकते हैं। लेकिन लंबे समय तक भीगना, गंदे पानी में खेलना और बारिश के बाद शरीर को ठीक से साफ न करना संक्रमण का कारण बन सकता है। इसलिए माता-पिता को बच्चों की सुरक्षा और स्वच्छता का विशेष ध्यान रखना चाहिए।