क्या बच्चों को ड्राई फ्रूट्स देने चाहिए? जानें बच्चों के लिए कौन से ड्राई फ्रूट्स होते हैं फायदेमंद

बच्चों की डाइट उनकी उम्र के हिसाब से तय होनी चाहिए। यानि कि कुछ चीजें ऐसी होती हैं जो बहुत हेल्दी तो होती हैं लेकिन आप उन्हें बच्चों को नहीं दे सकते, क्योंकि उन्हें पचाने के लिए बच्चों का पाचन तंत्र तैयार नहीं होता है। इसलिए यह जरूरी है कि बच्चों को जो भी दें उसके बारे में या तो एक्सपर्ट की सलाह ले लें या फिर किसी तजुर्ब के आधार पर उन्हें दें। अगर ड्राई फ्रूट की बात करें तो ये बहुत हेल्दी होते हैं और इनमें कई तरह के विटामिंस और मिनरल्स होते हैं।

WrittenBy

Written By: Rashmi Upadhyay | Updated : July 31, 2020 1:01 PM IST

हर माता पिता चाहते हैं कि उनके बच्चे स्वस्थ और हेल्दी रहें। यही कारण है कि माता पिता अपने बच्चों को पोषक तत्वों से युक्त चीजें खिलाते हैं और उन्हें स्वस्थ रखने के लिए तरह तरह के जतन करते हैं। बच्चों की डाइट उनकी उम्र के हिसाब से तय होनी चाहिए। यानि कि कुछ चीजें ऐसी होती हैं जो बहुत हेल्दी तो होती हैं लेकिन आप उन्हें बच्चों को नहीं दे सकते, क्योंकि उन्हें पचाने के लिए बच्चों का पाचन तंत्र तैयार नहीं होता है। इसलिए यह जरूरी है कि बच्चों को जो भी दें उसके बारे में या तो एक्सपर्ट की सलाह ले लें या फिर किसी तजुर्ब के आधार पर उन्हें दें। अगर ड्राई फ्रूट की बात करें तो ये बहुत हेल्दी होते हैं और इनमें कई तरह के विटामिंस और मिनरल्स होते हैं। लेकिन बच्चों को कौन से ड्राई फ्रूट्स देने चाहिए और उन्हें ये किस तरह से लाभ देते हैं, इस बारे में हम आज जानेंगे।

Walnuts

अखरोट- अखरोट सेहत का खजाना होता है। यह ऐसा ड्राई फ्रूट है जो ओमेगा 3 फैटी एसिड का जबरदस्त स्त्रोत माना जाता है। इसे बच्चों को दिया जा सकता है। य​ह शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है। यह बच्चों की स्मरणशक्ति को बढ़ाता है और दिल संबंधी बीमारियों को दूर रखता है। अखरोट के सेवन से बच्चों की बिस्तर में पेशाब करने की आदत में भी सुधार आता है।

पिस्ता- पिस्ता विटामिन-ई का सीधा स्त्रोत है। यह बच्चे को खतरनाक पैराबैंगनी किरणों से लड़ने की क्षमता प्रदान करता है। बच्चों को अक्सर कब्ज और पेट संबंधी समस्याएं होती हैं, पिस्ता इसमें मदद करता है। दरअसल, पिस्ता पेट में दर्द और कब्ज का कारण बनने वाले बैक्टीरिया केा मारता है जिससे पाचनक्रिया आसान बनती है।

किशमिश- क्योंकि किशमिश स्वाद में मीठी होती है इसलिए बच्चे इसे बहुत पसंद करते हैं। किशमिश के सेवन से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। यह आंतरिक स्वास्थ्य के साथ ही बाहरी स्वास्थ्य को भी बेहतर करता है। किशमिश खाने से बच्चे की आंखें भी तेज होती है। यह बच्चों के दांतों के लिए भी फायदेमंद होता है। आप बच्चों को भीगी हुई किशमिश भी दे सकते हैं और दूध के साथ भी सकते हैं।

cashew nuts

काजू- काजू भी बच्चों की सेहत के लिए अच्छे माने जाते हैं। साथ ही काजू में विटामिन-ई भी पाया जाता है। से भरपूर होता है। इसके सेवन से बच्चे की त्वचा खिली रहती है और उसमें स्फूर्ति रहती है।

बादाम-  बादाम प्रोटीन और फाइबर से भरपूर ऐसा ड्राईफ्रूट है जिसके सेवन से शरीर को कई तरह के लाभ मिलते हैं। बच्चों को बादाम का सेवन कई तरह से कराया जा सकता है। सुबह भीगे हुए बादाम खाना सबसे ज्यादा फायदेमंद होता है। लेकिन अगर बच्चे इसे खाने से मुंह बनाते हैं तो आप बादाम को खीर में डालकर दे सकते हैं। बच्चों को मीठा बहुत पंसद होता है, ऐसे में उन्हें मीठे के चक्कर में पता भी नहीं चलेगा कि वह बादाम खा रहे हैं। इसके अलावा आप दूध के साथ भी बच्चों को बादाम दे सकते हैं।