छोटे बच्चों को ठंड से बचाने के लिए सर्दियों में इन 2 ऑयल्स से करें मसाज, सर्दी-खांसी से भी मिलेगा आराम

Sardiyon mein bachche ki malish ke liye kaun sa tel use karein: बच्चों की मालिश करने के लिए अगर आप सर्दियों में सही तेल का इस्तेमाल करते हैं तो इससे बच्चे की इम्यूनिटी भी बढ़ती है और बच्चे को ठंड से बचाने में मदद होती है।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : January 2, 2025 4:01 PM IST

Babies care in winters:सर्दियों के मौसम में ठंड की चपेट में आने से लोग जल्दी-जल्दी बीमार पड़ते हैं। वहीं, छोटे बच्चे और शिशुओं को जल्द ठंड लग सकती है और कमजोर इम्यून सिस्टम की वजह से बच्चे सर्दियों में बीमार भी अधिक पड़ते हैं। बच्चों को ठंड से बचाने के लिए जहां उन्हें सही कपड़े पहनाना जरूरी है वहीं, दादी-नानी के जमाने से कई नुस्खे (Dadi Nani Ke Nushkhe) बच्चों को स्वस्थ रखने के लिए इस्तेमाल किए जाते रहे हैं। ऐसा ही एक तरीका है नेचुरल ऑयल्स और आयुर्वेदिक हर्ब्स से तैयार मिश्रण से बच्चों की मालिश। छोटे बच्चों के लिए तेल से मालिश करना काफी फायदेमंद (benefits of oil massage for babies) होता है क्योंकि, ये बच्चों की हड्डियों को मजबूत बनाने के साथ-साथ उनके विकास में मदद करते हैं। मालिश करने से बच्चों की पाचन शक्ति बढ़ती है और बच्चे एक्टिव और स्वस्थ भी रहते हैं।

जैसा कि सर्दियों में बच्चों को ठंड से बचाना महत्वपूर्ण है। ऐसे में आप बच्चे की मालिश के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले तेल को बदल दें तो इससे बेहतर परिणाम दिख सकते हैं।

सर्दियों में बच्चों की मालिश किस तेल से करनी चाहिए (Which oil is good for babies in winter season)

तापमान कम होने और ठंड बढ़ने के कारण बच्चों के लिए सर्दियों का मौसम परेशानीभरा हो सकता है। सर्दियों में छोटे बच्चों का शरीर ज्यादा कमजोर हो सकता है। इसीलिए, वे बीमार भी जल्दी पड़ते हैं और उन्हें कमजोरी और थकान भी अधिक महसूस होती है। इसीलिए, बच्चों की मालिश के लिए तेल का चयन सावधानी से करें। सर्दियों में बच्चों की मालिश के लिए कोई ऐसा तेलचुनें जो शरीर को गर्माहट और पोषण दोनों दे सके। बाजार से खरीदे गए केमिकल वाले बेबी ऑयल्स की बजाय नेचुरल और इसेंशियल ऑयल्स का इस्तेमाल अधिक फायदेमंद होता है। सर्दियों में बच्चों की मालिश के लिहाज से इस तरह के नेचुरल ऑयल अधिक लाभकारी साबित हो सकते हैं-

बादाम का तेल है बच्चों के लिए बेहतर

बच्चों की स्किन के लिए बादाम का तेल बहुत फायदेमंद हो सकता है। बादाम के तेल में विटामिन ई (Vitamin E) होता है जो स्किन को सॉफ्ट और ग्लोइंग रखता है। ठंड के दिनों में बादाम के तेल से बच्चे की मालिश करने से बच्चे को ठंड से बचाने में मदद होती है। इससे, बच्चे की स्किन भी ड्राईनेस और इंफेक्शन से बचा रहता है। आप बादाम के तेल से दिन में 2-3 बार बच्चे की मालिश कर सकते हैं।

सरसों के तेल से करें बच्चे की मालिश

सर्दियों में हल्के गुनगुने सरसों के तेल से बच्चे की मसाज करें। इससे बच्चे के शरीर को गर्माहट मिलेगी और ठंड से उसकी सुरक्षा होगी। सरसों का तेल शरीर का दर्द भी कम करता है। सरसों के तेल मेंविटामिन ई के अलावा ओमेगा फैटी एसिड्स पाए जाते हैं। ये तत्व सर्दियों में शरीर को अंदर से गर्माहट देने का काम करते हैं। आप बच्चे की मालिश करने के लिए सरसों के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं।

Disclaimer : प्र‍िय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्‍य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।