ईयर बड से बच्चों के कान साफ करना है खतरनाक, पीडियाट्रिशियन ने कहा- बिल्कुल यूज ना करें

Risks of Using Cotton Buds for Ear Cleaning: ईयर बड से बच्चों के कान साफ करना आसान जरूर लगता है, लेकिन ये फायदे से ज्यादा नुकसान भी हो सकता है। आइए जानते हैं ईयर बड से कान साफ करने के नुकसान (EarBud ke kaam Saaf Karne ke Nuksan)।

WrittenBy

Written By: Ashu Kumar Das | Published : January 20, 2026 12:35 PM IST

WrittenBy

Medically Verified By: Dr. Sandeep Belpatre

Risks of Using Cotton Buds for Ear Cleaning: पेरेंट्स होने के नाते बच्चों के कानों को साफ करने के आप ईयर बड्स का इस्तेमाल करते हैं तो रुक जाइए। डॉ. संदीप बेलपत्रे का कहना है कि रूई वाले ईयर बड्स से बच्चों के कान साफ करना उनके लिए हानिकारक होता है। बच्चों के कान वयस्कों की तुलना में कहीं अधिक सेंसिटिव और नाजुक होते हैं। ईयर बड्स कान की गंदगी को बाहर निकालने की बजाय अंदर धकेल देता है। इससे बच्चों के सुनने की क्षमता प्रभावित हो सकती है।

ईयर बड से बच्चों के कान साफ करने के नुकसान

  1. कान का मैल अंदर की ओर धंस जाना (Wax Impaction)- डॉक्टर बताते हैं कि जब पेरेंट्स बच्चों के कानों की सफाई ईयर बड्स से करते हैं तो कानों से गंदगी बाहर निकलने की बजाय वैक्स अंदर जाकर सख्त हो जाता है। इससे धीरे-धीरे कान बंद होने लगता है। लंबे समय तक लगातार कानों की सफाई के लिए ईयर बड्स का यूज करें तो इससे कानों के सुनने की क्षमता प्रभावित होती है। यह बच्चों में बहुत आम समस्या है।
  2. कान के इंफेक्शन का खतरा- डॉक्टर का कहना है कि छोटे बच्चों के कानों की सफाई के लिए बार-बार ईयर बड का यूज किया जाए तो इससे कान की अंदरूनी त्वचा छिल सकती है। जिससे बैक्टीरिया को शरीर के अंदर जाने का रास्ता मिल जाता है। इससे ओटाइटिस (Ear Infection) हो सकता है। ईयर बड्स से कान साफ करने के बाद अगर आपके बच्चों को कान में दर्द, पस आना, बुखार या बच्चा बार-बार कान पकड़ने की समस्या हो रही है, तो ये ओटाइटिस का लक्षण हो सकता है। इस स्थिति में तुरंत अपने डॉक्टर से बात करें।
  3. कान के पर्दे को नुकसान (Eardrum Injury)- कान के ऊपरी हिस्से की ईयर बड से सफाई करना सुरक्षित होता है। लेकिन ईयर बड जरा-सा कान की गहराई में चला जाए तो इससे ईयर ड्रम फट सकता है। जिसके कारण बच्चों को कान में तेज दर्द, खून आना और अस्थायी तौर पर बहरापन देखने को मिल सकता है। छोटे बच्चों के मामले में यह खतरा और भी ज्यादा होता है क्योंकि वे अचानक हिल जाते हैं।
  4. खुजली और जलन- कान की सफाई के लिए अगर बार-बार ईयर बड्स का इस्तेमाल किया जाए तो इससे कान की प्राकृतिक नमी खत्म हो जाती है। जिसके कारण कान की त्वचा ड्राई और बेजान हो जाती है। ड्राइनेस के कारण कान में खुजली और जलन की समस्या ज्यादा हो सकती है।
  5. कान में सूजन और लालिमा- बच्चों के कानों की सफाई के लिए ईयर बड्स का यूज करने से कान में सूजन और लालिमा की परेशानी होना भी आम है। ईयर बड से कानों की सफाई करने से ये माइक्रो-इंजरी पैदा करता है। इससे कानों में सूजन और रेडनेस बढ़ता है।
  6. सुनने की क्षमता कमजोर-  जब बच्चों के वैक्स अंदर जमा होता है तो आवाज मफल्ड सुनाई देती है। जिससे बच्चा बार-बार आवाज दोहराने को कहता है। इससे बच्चों की पढ़ाई और बोलने के विकास पर असर पड़ सकता है। बार-बार बच्चों के कानों को ईयर बड से साफ किया जाए तो ये सुनने की क्षमता तक को कमजोर कर देता है।

बच्चों के कान कैसे साफ करें

  • डॉ. बेलपत्रे कहते हैं पेरेंट्स को बच्चों के कान सिर्फ बाहर से साफ करने चाहिए।
  • कान में ड्रॉप डालकर भी सफाई की जाती है। जिसका यूज आप डॉक्टर की सलाह पर करना चाहिए।

Highlights

  • ईयर बड से बच्चों के कान साफ करना हानिकारक है।
  • ईयर बड यूज करने से कानों में खुजली हो सकती है।
  • ईयर बड का इस्तेमाल बच्चों में बहरपन दे सकता है।

अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।