Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
-
- हिंदी
Side Effects of Kissing a Newborn : घरों में अगर छोटे बच्चे हो तो उन्हें हर किसी का बहुत लाड़-प्यार मिलता है। हर कोई बच्चे को किस करता रहता है, लाड़ करता रहता है और उसके साथ खेलता रहता है। हालांकि, हर किसी के द्वारा बच्चे को किस करना सेफ नहीं होता है। वैसे तो बच्चे को किस करना, उसे दुलारना यह प्यार जताने का तरीका होता है। हालांकि, बच्चे को हेल्दी और सेफ वातावरण मिले, यही असली देखभाल और प्यार होता है।
दरअसल, अगर नवजात शिशु को हर कोई आकर बार-बार किस करता है, तो बच्चे की सेहत के लिए काफी खतरनाक साबित हो सकता है। इससे बच्चे को इन्फेक्शन हो सकता है। कुछ इन्फेक्शन हो ऐसे होते हैं, जो बड़े लोगों के लिए बहुत सामान्य होते हैं, लेकिन बच्चों के लिए ये घातक सिद्ध हो सकते हैं। ऐसे इन्फेक्शन बच्चों के विकास को भी बाधित करते हैं। यहां हम आपको यही बताने जा रहे हैं कि बच्चे को किस करना कितना नुकसानदायक हो सकता है।
बच्चे की स्किन काफी सेंसिटिव होती है। ऐसे में किसी भी वायरल या इंफेक्शन के संपर्क में आने से बच्चा भी तुरंत चपेट में आ जाता है। बच्चों को किस करने से उन्हें हर्पीज सिम्प्लेक्स वायरस (HSV) जैसा इंफेक्शन भी हो सकता है। हालांकि, यह वयस्कों के लिए काफी आम समस्या है, लेकिन बच्चों को हो जाए तो इससे उन्हें सांस लेने में तकलीफ और दिमाग में सूजन जैसी गंभीर समस्याएं भी हो सकती हैं।
छोटे बच्चों को किस करने या उन्हें छूने मात्र से उन्हें बैक्टीरियल इंफेक्शन भी तुरंत हो सकता है। दरअसल, बच्चों की इम्यूनिटी बहुत कमजोर होती है, जिसकी वजह से उन्हें इंफेक्शन बहुत जल्दी हो जाता है। बच्चों को जिन इंफेक्शन का खतरा होता है, उनमें स्किन इंफेक्शन आम है। यह स्ट्रेप्टोकोकल बैक्टीरिया की वजह से होता है, जो गले में दर्द, बुखार और स्किन पर दाने निकलने का कारण बनता है। यह बैक्टीरिया हेल्दी लोगों के मुंह में भी पाए जा सकते हैं। ऐसे में बच्चों को किस करने से बचना चाहिए।
जानकारी के लिए बता दें कि बच्चों को न सिर्फ किस करना, बल्कि गंदे हाथों से छूना भी सही नहीं होता है। दरअसल, आपने देखा होगा कि बच्चों को अपने हाथों बार-बार मुंह में देने की आदत होती है। ऐसे में जब माता-पिता या फिर कोई अन्य व्यक्ति बच्चे को छूता है, तो उनके जरिए बैक्टीरिया बच्चे हाथों पर और हाथों से बच्चे के मुंह में जा सकते हैं, जिससे बच्चा बीमार पड़ सकता है। इसलिए बालरोग विशेषज्ञ बच्चे को किस करने और बिना सैनिटाइज किए गए हाथों से छूने से मना करते हैं।
Disclaimer : प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।