Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

Banana in winters: सर्दियों में बच्चों के लिए केला कितना फायदेमंद, जानें बच्चों को केला खिलाने का सही समय

Banana in winters: केले के सेवन से बच्चों को सर्दी-खांसी या वायरल इन्फेक्शन जैसी बीमारियां नहीं होती है। इसके अलावा कई अन्य समस्याओं में केला बिल्कुल सुरक्षित फल है

Banana in winters: सर्दियों में बच्चों के लिए केला कितना फायदेमंद, जानें बच्चों को केला खिलाने का सही समय
Banana in winters: सर्दियों में बच्चों के लिए केला कितना फायदेमंद, जानें बच्चों को केला खिलाना का सही समय

Written by Jitendra Gupta |Updated : December 16, 2020 11:14 AM IST

सर्दियों का मौसम आते ही हमारी सबसे पहली फिक्र होती है कि कैसे अपने बच्चों को ठंड के मौसम होनी वाली बीमारियों से बचाया जाए। बच्चों को बीमारियों से बचाने के लिए उन्हें ऐसे फूड्स का सेवन कराना होता है, जिन्हें खाकर उनकी इम्यूनिटी मजबूत हो। ठंड के दिनों में बच्चों का इम्यूनिटी सिस्टम कमजोर होने का खतरा भी अधिक होता है। इसी वजह से उन्हें इस मौसम में ऐसी चीजें देनी चाहिए, जो उनका सिस्टम मजबूत बनाएं और साथ ही उन्हें कई रोगों से बचाने में मदद करे। बात करें फलों की तो बच्चों के लिए सर्दियों में खाया जाने वाला एक जबरदस्त फल है केला लेकिन सर्दियों में क्या ये बच्चों (Banana in winters) के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। बहुत से लोग मानते हैं कि केला एक प्रकार का ठंडा फल है, जिसके कारण इसे सर्दियों में बच्चों को नहीं दिया जाना चाहिए। लेकिन ये एक मिथक से ज्यादा कुछ नहीं है। इस बात को जानना बहुत जरूरी है कि केले के सेवन से बच्चों को सर्दी-खांसी या वायरल इन्फेक्शन जैसी बीमारियां नहीं होती है। इसके अलावा कई अन्य समस्याओं में केला (Banana in winters) बिल्कुल सुरक्षित फल है। हां, अगर बच्चा सर्दी-खांसी से पीड़ित है, तो उन्हें केला न दें क्योंकि यह बलगम के कारण जलन की वजह हो सकता है।

केला, एक बेहद ही स्वादिष्ट और पौष्टिक फल है। एनर्जी की कमी होने पर केले का सेवन एनर्जी बूस्टर के रूप में काम करता है। केले (Banana in winters)में मौजूद फाइबर की मात्रा पाचन स्वास्थ्य के लिए अच्छी होती है। लेकिन ठंड में बच्चों को केला देना चाहिए या नहीं ये सवाल अभी भी एक बड़ा सिरदर्द बना हुआ है। तो आइए जानते हैं ठंड के दिनों में बच्चों के लिए कितना फायदेमंद है केला।

क्या सर्दियों में बच्चों को केला खिलाना चाहिए? (Banana in winters)

धूप के समय खिलाए बच्चों को केला

जी हां, सर्दियों में बच्चों को केला (Banana in winters) दिया जा सकता है। केले का सेवन करने पर बच्चों को सर्दी नहीं लगती। इसके साथ ही अगर धूप के समय बच्चों को केला खिलाया जाए है तो बच्चों को ना सर्दी जैसी समस्या नहीं होती है। केले का सेवन करने पर उन्हें ताकत भी मिलती है। दरअसल बच्चों को खेलना-कूदना पसंद है और इसके लिए एनर्जी की जरूरत होती है। केले का सेवन करने पर उन्हें फाइबर की भरपूर मात्रा मिलती है, जिससे उन्हें ताकत प्राप्त होती है।

केले में होते हैं हेल्दी कार्ब (carb: Banana in winters)

केले में मौजूद कार्बोहाइड्रेट (Banana in winters) की मात्रा बच्चों के लिए इसे एक उपयुक्त फल बनाती है। बच्चे इसे आसानी से खा भी जाते हैं और उनके लिए एक स्वादिष्ट फल भी होता है।

नहीं खा पाते जंक फूड

एक मध्यम आकारा का केला बच्चों (Banana in winters)का पेट भरने के लिए काफी है, जिसके कारण वह जरूरत से ज्यादा नहीं खा पाते हैं। यही कारण है कि जंक फूड और बाहर का खाना खाने से बचते हैं। ठंड के दिनों में बच्चों के पेट में गैस ज्यादा बनती है लेकिन केला खाने से उन्हें गैस भी नहीं बनती और उनकी पाचन शक्ति भी मजबूत होती है।

बच्चों को नहीं होती कब्ज

केले (Banana in winters) में मौजूद फाइबर की मात्रा बच्चों में कब्ज की शिकायत को दूर करती है। इसलिए अगर आप बच्चे को दो केले खिलाते हैं तो ये आपके बच्चे के पेट को दुरुस्त रखते हैं। इन कारणों से केला बच्चों के लिए एक बहुत ही अच्छा और स्वादिष्ट फल है। लेकिन बहुत अधिक मात्रा में केला नहीं खिलाना चाहिए।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

हड्डियों को मजबूत बनाता है केला (healthy bones: Banana in winters)

केला, विटामिन बी 6 का एक अच्छा स्रोत है, जिससे हड्डियों के स्वास्थ्य (Banana in winters) में सुधार होता है और सूजन भी कम होती है। केले में मौजूद मिनरल्स बच्चे की इम्यूनिटी मजबूत करने का काम करते हैं। रोजाना केले को मैश करके खिलाने से हल्के बुखार को कम करने में भी मदद मिलती है।

About the Author

... Read More