Right Age of Drinking Coffee For Kids: इस उम्र से पहले बच्चों को ना दें कॉफी, वरना हो सकती हैं कई समस्याएं
Right Age of Drinking Coffee For Kids: इस उम्र से पहले बच्चों को ना दें कॉफी, वरना हो सकती हैं कई समस्याएं
Drinking Coffee: अपने बच्चे को स्वस्थ हर माता-पिता रखना चाहते हैं। इसलिए उनके पौष्टिक और हेल्दी डायट का ख्याल रखते हैं। लेकिन जैसे-जैसे बच्चे बड़े होते हैं, वैसे-वैसे उनके नखरे बढ़ते जाते हैं और वे हेल्दी डायट के वजह ऐसा डायट लेना शुरू कर देते हैं।
Written By:
Kishori Mishra
| Published : March 12, 2020 5:07 PM IST
Right Age of Drinking Coffee For Kids: इस उम्र से पहले बच्चों को ना दें कॉफी, वरना हो सकती हैं कई समस्याएं
Right Age of Drinking Coffee For Kids: अपने बच्चे को स्वस्थ, हर माता-पिता रखना चाहते हैं। इसलिए, उनके पौष्टिक और हेल्दी डायट का ख्याल रखते हैं। लेकिन, जैसे-जैसे बच्चे बड़े होते हैं, वैसे-वैसे उनके नखरे बढ़ते जाते हैं और वे हेल्दी डायट के वजह ऐसी डायट लेना शुरू कर देते हैं, जो उनके स्वास्थ्य के लिए काफी नुकसानदायी होता है। बहुत से बच्चे कम उम्र में ही चाय-कॉफी (Coffee) जैसी चीजों का सेवन करने शुरू कर देते हैं। जो उनके हेल्थ के लिए काफी ख़राब माना जाता है।
माता-पिता अपने बच्चों को अक्सर जंक फूड्स और चाय-कॉफी (Coffee) पीने के लिए मना करते हैं। लेकिन बच्चों के जिद्द के चलते वे उन्हें रोक नहीं पाते। यही, आगे चलकर बच्चों के लिए नुकसानदायी साबित होता है। दूध की तुलना में चाय और कॉफी, काफी स्ट्रॉन्ग होता है। इसलिए सलाह दी जाती है कि बच्चों को इनसे दूर रखें। खासतौर से कॉफी, बच्चों के लिए काफी घातक मानी जाती है।
क्यों नहीं पीने देना चाहिए बच्चों को कॉफी-
कॉफी अधिक मात्रा में लेना हर उम्र के लोगों के लिए नुकसानदायी ही होता है। डॉक्टर्स के मुताबिक, कॉफी में भारी मात्रा में कैफीन नामक तत्व होता है। यह काफी उत्तेजक तत्व है। अगर लिमिट से ज्यादा कैफीन हमारे शरीर में जाती है, तो इससे कई बीमारियां हो सकती हैं।
बच्चों के लिए ये और भी ज्यादा स्ट्रॉन्ग होती है। इस वजह से उन्हें पेट दर्द, सिर दर्द, अनिद्रा, दिल की धड़कन का तेज होना जैसी समस्या होने लगती है। इसलिए कम उम्र के बच्चों के लिए कॉफी ना पीने की सलाह दी जाती है।
वैसे तो कॉफी बच्चों को किसी भी उम्र में ना देना ही बेहतर होता है। लेकिन डॉक्टर्स के अनुसार, 8 साल के बाद आप अपने बच्चों को एक कप लाइट कॉफी दे सकते हैं। लेकिन अगर आपका बच्चा कॉफी पीने की जिद्द नहीं करता है, तो आप उसे 16 साल की उम्र के बाद ही कॉफी पीने की सलाह दें। ये उसके स्वास्थ्य के लिए काफी अच्छा होगा। कैफीन किसी भी उम्र के लिए घातक होता है।
रिसर्च के मुताबिक, एक वयस्क व्यक्ति को दिन में कभी भी 3 से 4 कप से ज्यादा कॉफी नहीं पीनी चाहिए। अगर आप अपने बच्चों को कोल्ड ड्रिंक्स, कॉफी, फ्लेवर्ड फ्रूट ड्रिंक्स जैसी चीजों को पीने से रोक पाएं तो ये उनके स्वास्थ्य के लिए सबसे अच्छा होगा। इससे उनका शारीरिक विकास काफी तेजी से हो सकता है।
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.