
रश्मि उपाध्याय
रश्मि उपाध्याय साल 2014 से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी हैं और TheHealthSite.Com में बतौर एडिटर काम कर रही हैं। इन्हें ... Read More
Written By: Rashmi Upadhyay | Updated : August 15, 2020 1:11 PM IST
इन 3 नेचुरल तरीकों से हटाएं शिशु के शरीर के बाल, नहीं होंगे कोई साइड इफेक्ट
क्या आपके शिशु के शरीर पर बहुत ज्यादा बाल हैं? अगर हां, तो चिंता करने की कोई बात नहीं है। कुछ पेरेंट्स अपने शिशु के शरीर पर बालों को देखकर घबरा जाते हैं, जबकि इसे घबराने वाली कोई बात नहीं है। शिशुओं के शरीर पर ज्यादा बाल होना पूरी तरह से सामान्य है। कुछ बच्चे कम बालों के साथ पैदा होते हैं और कुछ ज्यादा बालों के साथ, यह उनके जीन पर निर्भर करता है। नवजात शिशु के शरीर पर बाल बहुत नरम होते हैं और इन्हें आसानी से हटाया जा सकता है। यदि आप शिशु के बाल हटाने के घरेलू उपचार जानना चाहते हैं, तो आज हम इस लेख में कुछ सुरक्षित, प्रभावी और प्राकृतिक उपचार बता रहे हैं। ये तरीके बालों को मुलायम बनाकर उन्हें हटाते हैं। सबसे अच्छी बात यह है कि इससे शिशु को कोई दर्द या परेशानी नहीं होती है। तो आइए जानते हैं क्या हैं बाल हटाने के ये प्राकृतिक तरीके—
शिशु के शरीर से बाल हटाने के लिए आटे की मसाज सबसे बेहतरीन और आसान तरीकों में से एक है। इसके लिए शरीर पर गेहूं का सूखा आटा रखें और इसे हल्के हाथों से नीचे से ऊपर की ओर रगड़ें। गेहूं के आटा बहुत सुरक्षित होता है और इससे शिशु को किसी तरह का साइड इफेक्ट नहीं होता है। नियमित रूप से इसे इस्तेमाल करने से बेहतर परिणाम मिलते हैं। इसे इस्तेमाल करने के लिए गेहूं के आटे में हल्दी पाउडर और बादाम के तेल को पानी में मिलाकर नरम आटा गूंध लें। अब इसे धीरे से बालों वाले हिस्सों पर रगड़ें।
हल्दी पाउडर और दूध का एक गाढ़ा पेस्ट तैयार करें और इसे बच्चे के शरीर पर लगाएं जहां बाल अधिक हैं। इस नुस्खे को नियमित होने वाली मालिश के बाद किया जा सकता है। इस पेस्ट को शरीर पर लगाएं और जब पेस्ट सूख जाए तो इसे धीरे से रगड़ कर हटा दें। वैकल्पिक रूप से, आप इसे गीले मुलायम सूती कपड़े से भी हटा सकते हैं। उसके बाद बच्चे को नहलाएं। बता दें कि दूध एक प्राकृतिक क्लीन्ज़र है। ऐसे में जब आप शिशु को स्नान कराएं तो साबुन के इस्तेमाल की आवश्यकता नहीं है। यदि आप नियमित रूप से ऐसा करते हैं, तो बाल जल्दी ही झड़ने लगेंगे।
उबटन एक जादुई मिश्रण है जो त्वचा के लिए बहुत अच्छा है। यह शिशु के बालों को हटाने के साथ-साथ त्वचा की बनावट में सुधार लाने में भी मदद करता है। उबटन को बेसन, हल्दी पाउडर और दूध के साथ मिलाकर तैयार करें। हल्दी और दूध के पेस्ट की तरह, इस उबटन को बच्चे के शरीर पर लगाएं। आप दूध के स्थान पर दही का उपयोग भी कर सकते हैं। यह बालों को हटाने के लिए एक सुरक्षित तरीका है। यह न केवल नवजात शिशु के शरीर से अतिरिक्त बालों को हटाता है बल्कि यह मॉइस्चराइज़ और बेहतर रूप से रंग भी देता है।