विराट कोहली के बेटे अकाय से लेकर ऐश्वर्या की आराध्या तक, इस वजह से सेलेब्स रखते अ (A) अक्षर से अपने बच्चों के नाम....

सेलिब्रिटीज हों या आम पेरेंट्स, सभी में बच्चों के लिए अ अक्षर से नाम रखने का खास ट्रेंड देखा जाता है। आइए जानते हैं बच्चों के लिए अ से शुरु होने वाले कुछ ऐसे ही यूनिक बेबी नेम्स के बारे में।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : June 6, 2025 8:12 PM IST

Baby Names With Alphabet A- घर में जन्म लेने वाले छोटे-से बच्‍चे का नाम रखने में पूरे परिवार को काफी मेहनत करनी पड़ती है। मां-बाप और परिवार वाले अक्सर इस उलझन में रहते हैं कि लोग अपने बच्चे का क्या नाम रखें। ऐसे में बच्चे के लिए परफेक्ट नाम (Perfect baby name) चुनने के लिए पेरेंट्स कई-कई दिनों तक रिसर्च करते हैं। इन दिनों देखा गया है कि पेरेंट्स बच्चों के लिए अ अक्षर या अंग्रेजी के A अल्फाबेट से नाम रखना पसंद करते हैं। खासतौर पर सेलिब्रिटीज में यह ट्रेंड अधिक देखा जाता है।  अक्षय कुमार के बेटे का नाम आरव (Aarav Bhatia) है तो विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के बेटे का नाम अकाय (Virat Kohli Anushka Sharma Son name) है।  तो वहीं, ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai Bachchan) ने भी अपनी बेटी के आराध्या (Aaradhya) के लिए अ अक्षर से ही नाम रखा है।

अ अक्षर के नाम हैं सबसे खास

आम पेरेंट्स की तरह ही सेलिब्रिटीज भी चाहते हैं कि वे अपने बच्‍चों का ऐसा नाम रखें जो यूनिक हो, अलग हो लेकिन साथ ही उसका अर्थ भी बहुत स्पेशल हो। अ अक्षर के नाम के लोगों को जीवन में सबसे आगे रहने वाला माना जाता है। ऐसी उम्मीद की जाती है कि अ अक्षर से नाम रखने से उनके बच्चे जीवन में अग्रणी रहेंगे। इसीलिए, सेलिब्रिटीज हों या कॉमन लोग, सभी अपने बच्चों का नाम अ अक्षर से ही रखते हैं।

Famous-celebrities-kids-names-with-Alphabet-A.jpg विराट कोहली और ऐश्वर्या राय जैसे सेलेब्स ने अपने बच्चों के अ अक्षर से शुरू होने वाले बहुत ही ट्रेडिशनल लेकिन यूनिक नाम चुने हैं।

अ से शुरू होने वाले लड़कों के यूनिक नाम- Unique Baby Boy Names With Alphabet A

अकाय

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के बेटे का नाम अकाय है। यह ईश्वर के निराकार और अनंत रुप से जुड़ा हुआ एक नाम है।  ​

आर्यन

शाहरूख खान (Shah Rukh Khan) के बेटे का नाम है आर्यन जिसका अर्थ (Aaryan name meaning) है योद्धा। यह आर्य संस्कति से जुड़ा हुआ नाम है जो काफी स्टाइलिश भी लगता है।

आरव

अक्षय कुमार के बेटे आरव का नाम (Akshay Kumar Son's name) पिछले एक दशक से ट्रेंड में है और कई पेरेंट्स ने अपने बेटे का नाम आरव ही रखा है।  आरव का अर्थ है सुबह की पहली किरण।

लड़कियों के लिए अ (A) अक्षर से यूनिक नाम

अदविका

लड़कियों का यह नाम 'अ' अक्षर से शुरू होता है। अदविका नाम का अर्थ है यूनिक और अनोखा।

आरुणि

सूर्य को अरुण भी कहा जाता है। आरुणि सूर्य से जुड़ा हुआ नाम है। यह सूर्य की किरणों और धूप का प्रतीक है।

आद्या

यह एक बहुत ही यूनिक बेबी नेम है जो लड़कियों  को बहुत सूट करेगा। आद्या या अर्थ है आदिशक्ति। यह देवी दुर्गा के कई नामों में से एक नाम है।

Disclaimer : प्र‍िय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्‍य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source