hamburger icon
A
Read in English

इन 3 बीमारियों के चलते भी ज्यादा झूठ बोलते हैं बच्चे, जानें कैसे करें इस गंदी आदत को कंट्रोल

चोरी करना और झूठ बोलना दो ऐसी आदते हैं जिन्हें बचपन से बच्चों में कंट्रोल करना बेहद जरूरी है। लेकिन प्रश्न ये है कि क्या बच्चे हमेशा डर और आदत की वजह से झूठ बोलते हैं? जानते हैं।

WrittenBy

Written By: Pallavi | Published : May 18, 2022 12:04 PM IST

हम झूठ क्यों बोलते हैं (why people lie)? कभी आपने खुद से ये सवाल किया है। दरअसल, अक्सर लोग दो कारणों से झूठ बोलते हैं एक डर के कारण और दूसरा आदत के कारण। लेकिन बच्चों में झूठ बोलने की आदत (child lies a lot) क्या सिर्फ परवरिश से जुड़ी समस्या है या फिर ये कोई बीमारी है? जी हां, दरअसल साइंस की मानें तो जो बच्चे ज्यादा झूठ बालते हैं या बात-बात पर झूठ बोल बोल देते हैं ये हमेशा वे आदत या किसी डर की वजह से नहीं करते बल्कि, इनके पीछ कुछ बीमारियां जिम्मेदार हैं।

बच्चे झूठ क्यों बोलते हैं-What are the reasons for lying in children?

मेडिकल साइंस की मानें तो, जो बच्चे ज्यादा झूठ बोलते हैं अक्सर वे कुछ मेंटल डिसऑर्डर (Mental disorders) के कारण हो सकता है। दरअसल, बच्चों में कुछ मानसिक डिसऑर्डर होने पर वे ज्यादा झूठ बोलने लगते हैं। जैसे कि

1. अटेंशन डेफेसिट हाइपर एक्टिविटी डिसऑर्डर (ADHD disorder)

एडीएचडी (Attention deficit hyperactivity disorder) दिमाग की वो बीमारी है जो कि आज तक तेजी से बच्चों में बढ़ रही हैय़ इसमें बच्चा छोटी-छोटी बातों पर भी झूठ बोलने लगता है और ये आदत उनमें बढ़ती ही जाती है। दरअसल, ऐसे बच्चों में कुछ मानसिक क्रियाएं होती हैं जो उन्हें भविष्य के परिणामों को लेकर हमेशा डराए रखता है। इसलिए ऐसे बच्चे सच बोलने की हिम्मत नहीं कर पाते और तुरंत झूट बोल देते हैं।

2. सोशल एंग्जायटी डिसऑर्डर (Social anxiety disorder)

सोशल एंग्जायटी डिसऑर्डर वाले बच्चे बाहरी लोगों से और वातावरण से बचने की कोशिश करते हैं। ऐसे बच्चे रोजमर्रा की चीजों को करने में घबराते हैं और सामाजिक चिंता से डरे रहते हैं जैसे कोई क्या सोचेगा, कोई क्या कहेगा और कहीं ये ना हो, वो ना हो। ऐसी सामाजिक चिंता विकार आमतौर पर शुरुआती से मध्य-किशोरावस्था में शुरू होता है, हालांकि यह कभी-कभी छोटे बच्चों या वयस्कों में शुरू हो सकता है। ऐसे में बच्चे इन कारणों से झूठ बोलते हैं। जैसे कि

-उन स्थितियों का डर कर झूठ बोलते हैं जिनमें आपको नकारात्मक रूप से आंका जा सकता है

-खुद को शर्मिंदा करने या अपमानित करने की चिंता से झूठ बोलते हैं

-अजनबियों के साथ बातचीत करने या बात करने पर झूठ बोलते है

3. कंडक्ट डिसऑर्डर (Conduct disorder)

कंडक्ट डिसॉर्डर(Conduct disorder) एक प्रकार की व्यावहारिक और इमोशन से जुड़ी बीमारी है। ये बीमारी जिन बच्चों में होती है उनमें ये बचपन से होती है। इस डिसऑर्डर के कार बच्चे बचपन से बेहद आक्रामक, गुस्सैल और झूठ बोलने वाले बन जाते हैं। इतना ही नहीं ऐसे बच्चे झूठ बालने के अलावा, चोरी करने और धोखा देना सीख जाते हैं। इसके अलावा कई सामाजिक वजहें भी होती हैं जिसकी वजह से ऐसे बच्चे झूठ बोलते हैं। ऐसे में कई बार बच्चे इन कारणों से भी झूठ बोलते हैं। जैसे कि

-गलती करने के बाद इसे छिपाने के लिए

-प्यार छिन जाने के डर से

-सजा के डर से

-काम से बचने के लिए

-सच बोलने के परिणाम से

बच्चों की झूठ बोलने की आदत को कैसे सुधार सकते हैं- How to deal with a lying child?

-सच बोलने को एक घरेलू नियम बनाएं, ताकि बच्चों में सच बोलने की आदत आए।

-रोल मॉडल सेट करें जैसे कि खुद सच बोलें।

-झूठ बोलने के कारणों को जान कर बच्चों को प्यार से समझाएं।

-बच्चों में भरोसा बढ़ाएं कि वे सच बोलेंगे तो उनको कुछ भी नहीं कहा जाएगा और ना ही कोई सजा नहीं मिलेगी।

-अपने और बच्चों के रिश्ते को बेहतर और फ्रेंडली बनाएं।