बच्चे को बाथ टब में अकेला ना छोड़ें, हो सकता है यह हादसा
बच्चे को बाथ टब में नहलाने से पहले आपको कुछ बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है!
Written by Editorial Team|Published : September 21, 2017 5:18 PM IST
अधिकतर पेरेंट्स अपने बच्चों को बाथ टब में नहलाते हैं। लेकिन इस मामले में आपको अधिक सावधान रहना चाहिए। आपको भूलकर भी बच्चे को बाथ टब में अकेला नहीं छोड़ना चाहिए। बाथरूम में फिसलना आम बात है। बच्चे को अकेला छोड़ने से वो फिसल सकता है या बाथ टब में डूब सकता है।
इसमें कोई शक नहीं है कि छोटे बच्चों को टब में नहाना पसंद होता है और वो खूब एन्जॉय करते हैं लेकिन थोड़ी सी भी लापरवाही उनके लिए खतरनाक साबित हो सकती है। इसलिए आपको इस मामले में अधिक सावधान रहना चाहिए। बच्चे को नहलाते समय आपको इन बातों का ध्यान रखना चाहिए।
बच्चे को नहलाने से पहले आपको जरूरत का सभी सामान व्यवस्थित कर लेना चाहिए ताकि आपको बीच में उठकर कहीं जाना ना पड़े। तौलिया, शैम्पू और साबुन जैसी चीजें टब के पास ही रखें।
पानी की जांच कर लें कि ज्यादा ठंडा या गर्म तो नहीं है। क्योंकि एक बार बाथरूम में जाने के बाद यह मुश्किल हो जाता है। गर्म पानी से बच्चे की स्किन जल सकती है।
एक हाथ से बच्चे को पकड़े और दूसरे हाथ से धीरे-धीरे उस पर पानी डालें। अगर आपका बच्चा छोटा है, तो आप बैठ जाएं और उसका सिर अपनी कोहनी पर रखकर नहलाएं। सीधे रूप से उसके सिर पर पानी ना डालें। जब वो बाथ तब में बैठ जाए, तो अपनी हथेलियों में पानी भरकर उसके ऊपर डालें।
ध्यान रहे बच्चे को नहलाते समय अन्य कामों की चिंता नहीं करना चाहिए। मसलन फोन कॉल, किसी से द्वारा दरवाजे पर दस्तक देना, इन सब चीजों के लिए इंतजार किया जा सकता है। इनके चक्कर में बच्चे को बाथ तब में छोड़कर ना जाएं।
You may like to read
ध्यान रहे कि टब में पानी की मात्रा दो या तीन इंच से ज्यादा ऊपर नहीं होनी चाहिए। बच्चे को टब में रखते समय आपको नल बंद रखना चाहिए। नहलाने के बाद उसका शरीर साफ और सूखे तौलिये से पोंछे और आरामदायक गर्म कपड़े पहनाएं। ऊपर के कपड़े पहनाने से पहले अंदर कोई कॉटन का कपड़ा पहनाएं, ताकि उसे ठंड ना लगे।
Don’t Miss Out on the Latest Updates. Subscribe to Our Newsletter Today!
Subscribe Now
Enroll for our free updates
Please confirm that you agree to the terms and conditions.
Thank You for Subscribing
Thanks for Updating Your Information
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
We noticed that you are running an ad-blocker.
Ads helps us keep our content free. Please add us to your whitelist or disable your ad-blocker.