जानें क्या हुआ जब पहली बार इन मांओं के बच्चों ने खाया अंडा!

आप भी अपने बच्चे को अंडे खिलाने की योजना बना रही हैं, तो पढ़ें ये टिप्स।

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Published : June 7, 2017 6:46 PM IST

अंडे कई माताओं के लिए एक बहुत काम की चीज़ साबित होता है, खासकर अगर उनके बच्चे खाने-पीने में नखरे दिखाते हों। हालांकि, मेरी बेटी किसी चीज़ को खाने से मना नहीं करती लेकिन जब उसे खाने के लिए कोई नयी चीज दी जाती है तो वह घबरा जाती है, उसे शक होता है कि उसके पेट में कोई भयंकर जानवर प्रवेश करनेवाला है। अक्सर इस तरह से खाने-पीने की कोई नयी चीज देने पर उसकी सामान्य प्रतिक्रिया यही होती है कि, इसे बाहर फेंक दो और ऐसे चेहरा बनाती है जैसे उसे खाना नहीं किसी प्रकार की सज़ा दी गयी है। यही वजह है कि जब उसने अंडे खाना शुरु किया, तो मुझे बहुत खुशी हुई, लेकिन ये हुआ कैसे! वह कभी कभी अंडा भुर्जी या उबले हुए अंडे खाना पसंद करती है। अंडे में बहुत सारे पोषक तत्व होते हैं, और मैं ऐसी बहुत सी मांओं को जानती हूं जो शाकाहारी होने के बावजूद अपने बच्चों को अंडे खिलाती है। तो अगर आप भी अपने बच्चे को अंडे खिलाने की योजना बना रही हैं, और तलाश रही हैं कुछ टिप्स ताकि वे खुशी-खुशी इन्हें खा भी लें, तो पढ़ें यह आर्टिकल जहां कुछ मांएं आपको बताएंगी कुछ ऐसे ही तरीके।

ख्याती जोशी, दो बच्चों की मां

"मैं शुद्ध शाकाहारी हूं, इसलिए मैं अपनी पहली बेटी को अंडे खिलाना नहीं चाहती थी। हालांकि, वह समय से पहले पैदा हुई थी और काफी समय तक उसका स्वास्थ्य अच्छा नहीं था। उसकी इम्यूनिटी हमेशा कम रही, विशेषकर सर्दियों के मौसम में वह हर दूसरे दिन ठंड लग जाती है। ऐसा तब होता है जब मैंने उसे अंडे देने का सोचा था। इसीलिए मैंने उसे उबले हुए अंडे खिलाना शुरू किया, क्योंकि मुझे यह पता नहीं था कि अंडों का आमलेट कैसे बनाया जाता है। साथ ही अंडे विटामिन डी का अच्छा स्रोत हैं, इसलिए मैं दिन में कम से कम एक बार तो मेरी बेटी को अंडा खिलाती हूं। वह थोड़ा नमक और काली मिर्च के साथ उबले अंडे खाना पसंद करती है।"

अर्चना शाह, 19 महीने के बच्चे की मां

"मेरे पति नॉन-वेज खाना खाते हैं और हमारे बेटे को मांसाहारी खाना खिलाना चाहते हैं। हालांकि, मैं शाकाहारी हूं। जब मेरा बेटा 11 महीने का था, तो डॉक्टर ने कहा कि उसे विटामिन डी की कमी थी। मैं परेशान हो गयी। मैं उसे विटामिन डी के सप्लीमेंट दे रही थी। लेकिन डॉक्टर ने सुझाव दिया कि मुझे विटामिन डी के लिए अंडे जैसे प्राकृतिक स्रोतों का इस्तेमाल करना चाहिए। मैंने उसे नर्म अंडा भुर्जी देना शुरू किया, जिसे वह पसंद करता था। अब, उसे अंडा उसके पसंदीदा चीज़ों में से एक है, और मैं इसे अलग-अलग तरीकों से बनाना भी सीख गयी हूं। चीज आमलेट उसका पसंदीदा है। "

सलमा ज़ायक, 3 बच्चों की मां

"तीन बच्चों की मां होने के कारण, मैं अपने बच्चों के लिए बहुत सारे अंडे पकाती हूं। नॉन-वेजिटेरियन होने के नाते, अंडे हमारे आहार का एक हिस्सा रहे हैं, और हमारे बच्चों ने इसे स्वाभाविक रूप से खाना शुरु किया। मेरे बच्चों को पहली बार अंडे खिलाने से लेकर, अब तक उन सभी को अंडे खाना पसंद आता है। और मुझे भी यह अच्छा लगता है कि मेरे बच्चे आसानी से अंडा खा लेते हैं क्योंकि इसे बनाने में ज़्यादा टाइम नहीं लगता और मुझे पता है कि मेरे बच्चे इसे खा लेगें। सच यह है कि यह काफी पौष्टिक है और ऊपर से इसे खाने से ढेर सारे विटामिन्स भी प्राप्त होते हैं।"

टिप्स

• 1 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को अंडे नहीं खिलाएं, इससे उन्हें साल्मोनेला (salmonella) का ख़तरा उत्पन्न होता है।

• बच्चे को खिलाने से पहले अंडों को अच्छी तरह से पका लें, खासकर जब उन्हें उबले या पोच्ड एग या सनी साइड अप बना रहे हों।

Read this in English.

अनुवादक-Sadhana Tiwari

चित्रस्रोत-Shutterstock

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source