Rakshabandhan Special 2021: लॉकडाउन में बच्चों के साथ मनाएं रक्षाबंधन इन 4 तरीकों से, नहीं होगा उन्हें कजिन्स और रिश्तेदारों से ना मिल पाने का दुख

लॉकडाउन में रक्षाबंधन का त्योहार मनाने और इस जश्न को खास बनाने के लिए इस तरह के तरीके अपना सकते हैं। (Interesting ways to celebrate rakshabandhan)

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : August 20, 2021 6:15 PM IST

Interesting ways to celebrate rakshabandhan : रक्षाबंधन सदियों पुराना त्योहार है जिसे भाई और बहन के बीच के पवित्र प्रेम से जोड़कर देखा जाता है। बहनें स्नेह के साथ भाईयों को राखी बांधकर इस दिन भाई की खुशहाली की कामना करती हैं तो वहीं, भाई भी बहनों की सुरक्षा करने का प्रण लेता है। श्रावण महीने की पूर्णिमा को मनाया जानेवाला यह त्योहार इस साल 22 अगस्त (रविवार) को आ रहा है। लेकिन, कोरोना वायरस और लॉकडाउन की वजह से इस बार त्योहारों की रौनक कम है। वहीं, बाहर ना जा पाने के कारण बच्चों को भी रक्षाबंधन का त्योहार (Festival Of Rakshabandhan) औऱ इससे जुड़ी परम्पराओं को निभाने और बच्चों को समझाने की ज़िम्मेदारी माता-पिता पर ही आ गयी है। ऐसे में रक्षाबंधन का त्योहार मनाने और इस जश्न को खास बनाने के लिए इस तरह के तरीके अपना सकते हैं। (Interesting ways to celebrate rakshabandhan in Hindi)

बनाए होममेड मिठाइयां और राखी

बच्चों के साथ मिलकर राखी बनाने का क्राफ्ट सेशन रखें। कागज, रेशमी धागों, मोती और नकली फूलों से बच्चों को राखी बनाना सिखाएं। इसी तरह घर पर लो-शुगर या शुगर-फ्री मिठाइयां तैयार करें और घर की सजावट भी करें। इन सब कामों के बीच बच्चे कुछ नया सीखेंगे और उन्हें खुशी भी होगी।  (Interesting ways to celebrate rakshabandhan )

राखी पार्टी करें ऑर्गनाइज़

अगर आपके रिश्तेदार आसपास रहते हैं या बच्चों के कजिन्स का घर आना संभव हो सकता है तो, उन्हें अपने घर बुलाएं। बच्चों को एकसाथ समय बिताने और खेलने-कूदने का मौका दें। बच्चों को एक-दूसरे के लिए गिफ्ट्स तैयार करें और उन्हें एक्सचेंज करने के लिए भी कहें। (Interesting ways to celebrate rakshabandhan )

ग्रीटिंग कार्ड तैयार करें

हाथों से लिखी चिट्ठियां और ग्रीटिंग कार्ड पर लिखे गए पर्सनलाइज्ड नोट्स के साथ लोगों को बहुत अधिक लगाव महसूस होता है। बच्चों को भी भाई-बहनों के प्रति अपने लगाव, स्नेह और प्रेम को व्यक्त करने के लिए ग्रीटिंग कार्ड बनाए। इसे एक राखी गिफ्ट के तौर पर एक-दूसरे को दें।

Rakshabandhan 2021: क्या आपके बच्चे भी करते हैं बात-बात पर झगड़ा, तो जान लें क्यों है यह उनके रिश्ते के लिए फायदेमंद !

Friendship Day 2021 : जब करनी हो टीनएजर बच्चों से दोस्ती, तो इस तरह करें पहल

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source