... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Kishori Mishra | Updated : August 3, 2020 9:01 AM IST
Siblings can be role models, inspiring personal growth and development. Healthy competition between siblings can foster ambition and drive to succeed. Also, different perspectives offered by siblings can broaden one's outlook and encourage critical thinking.
Rakshabandhan 2020 : भाई-बहन का त्योहार रक्षाबंधन आज यानी 3 अगस्त को है। राखी का त्योहार भाई-बहन के प्यार का प्रतीक है। इसमें भाई अपनी बहन से उसे हमेशा सुरक्षित रखने का वचन करता है। साथ ही बहन अपने भाई के लिए मंगलकामना करती हैं, लेकिन क्या आपके बच्चों में ऐसा (Rakshabandhan 2020) प्यार है?
आजकल के बहुत से बच्चों में अपने भाई-बहन के लिए ही द्वेष भावना देखी गई है, ऐसे में उनके माता-पिता को इस द्वेष भावना को खत्म करना होगा। कुछ ऐसे संकेत हैं, जिससे आप पहचान सकते हैं कि आपके बच्चों की आपस में बॉन्डिंग कैसी है और वे एक-दूसरे से कितना प्यार (Rakshabandhan 2020) करते हैं?
इन संकेतों को पहचान कर आप उनके बीच अच्छी बॉन्डिंग बनाने की कोशिश करें। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से बताने जा रहे हैं कि कैसे आप अपने बच्चों के बीच बॉन्डिंग मजबूत बना सकते हैं?
माता-पिता को अपने बच्चों की छोटी से छोटी समस्याओं को अनदेखा नहीं करना चाहिए। इतना ही नहीं अगर आपके घर में एक से ज्यादा बच्चे हैं, तो उनके लिए नियम एक समान बनाएं। उदाहरण के लिए अगर आपके घर में एक बेटा और एक बेटी है, तो अगर आप अपनी बेटी को भाई के लिए कुछ करने के लिए कह रहे हैं, तो भाई को भी बहन के लिए कुछ करने के लिए कहें।इससे दोनों के बीच रिश्ता मजबूत होगा, साथ ही दोनों में किसी तरह की जलन की भावना पैदा नहीं होगी।
आप अपने दोनों बच्चों को एक-दूसरे को समझने के लिए समय दें। उन्हें समझने दें कि उनकी क्या कमजोरी है, क्या ताकत है और उनके अंदर किस चीज का दोष है। इससे उन्हें पता चलेगा कि अगर वे गलत हैं, तो उसे वे कैसे ठीक करें। साथ ही वे एक-दूसरे की मदद करेंगे, जिससे रिश्ता मजबूत होगा।
अगर आपके बच्चे लड़-झगड़कर अलग-थगल रहते हैं, तो आप उन्हें साथ में रहने के लिए मजबूत करें। अगर आपके बच्चे साथ में ना रहने के लिए नाटक करें, तो भी उन्हें साथ में रहने के लिए दें। ऐसा करने से उन्हें धीरे-धीरे साथ रहने की आदत हो जाएगी। साथ रहने से भी भाई और बहन का रिश्ता मजबूत होगा।
बच्चों में आपसी बॉन्ड को बढ़ाने के लिए उन्हें रिश्तों का मतलब समझाएं। अपने बच्चों को समझाएं कि परिवार में प्यार होना कितना जरूरी है और दुनिया में परिवार से ज्यादा कोई साथ नहीं दे सकता।
उन्हें समझाएं कि आपका भाई/बहन आपसे कितना प्यार करते हैं। इससे वे एक-दूसरे को समझेंगे। साथ ही इससे उनके बीच रिश्ता सुधरेगा। एक-दूसरे की तुलना न करेंबहुत से पेरेंट्स अपने बच्चों की तुलना आपस में ही करने लगते हैं। ऐसा करने से उनके मन में एक-दूसरे के लिए द्वेष भावना होने लगती है। इसलिए कभी भी एक-दूसरे की तुलना बच्चों के सामने ना करें।
Rakshabandhan Special: रक्षाबंधन में बनाएं अपनी मिठाइयों को थोड़ा और हेल्दी, ट्राई करें ये रेसिपीज़