
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : April 21, 2022 4:27 PM IST
Priyanka Chopra Baby Name:बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Actress Priyanka Chopra) और इंटरनेशनल सिंगिंग स्टार निक जोनस (Nick Jonas)ने अपनी 3 महीने की बेटी का नामकरण कर लिया है। प्रियंका और निक की छोटी-सी गुड़िया का नाम मालती मैरी चोपड़ा जोनस (Malti Marie Chopra Jonas) रखा गया है। समाचार एजेंसी आईएएनएस की रिपोर्ट के अनुसार, 'टीएमजेड' ने स्टार कपल की बेटी का बर्थ सर्टिफिकेट सार्वजनिक किया है और इस जन्म प्रमाण पत्र में बच्ची का नाम मालती मैरी लिखा गया है। 'टीएमजेड' ने उसकी डिलीवरी का समय 15 जनवरी, रात 8 बजे (पैसिफिक स्टैंडर्ड टाइम) बताया। गौरतलब है कि जनवरी 2022 में प्रियंका और निक जोनस ने सरोगेसी की मदद से अपने पहले बच्चे का स्वागत किया था और उसके बाद से ही बच्चे के नाम को लेकर स्टार कपल ने चुप्पी साध रखी थी। अब प्रियंका और निक के इस बच्चे के नाम का खुलासा हो चुका है। (Priyanka Chopra Baby Name In Hindi)
प्रियंका चोपड़ा की बेटी के नाम में संस्कृत और ईसाई धर्म से जुड़े दो महत्वपूर्ण शब्द जोड़े गए हैं। मालती (Malti meaning) संस्कृत मूल का एक भारतीय नाम (Indian baby name) है। मालती के फूल भारत के हर हिस्से में उगते हैं और इस गुलाबी और संफेद रंग के फूलों की खूश्बू बहुुत ही प्यारी होती है। वहीं, मैरी ईसाई धर्म के पूजनीय प्रभु इशू की माता का नाम है। (Priyanka Chopra Baby Name Meaning)
View this post on Instagram
पद्मिनी, मालती, जुही, जैस्मिन और नीरजा जैसे खूबसूरत भारतीय नामों का संबंध फूलों से है। अगर छोटे बच्चों के लिए फूलों से प्रेरित नाम आपकी भी पहली पसंद हैं तो एक नजर दौड़ाएं लड़कियों के कुछ सुंदर नामों की लिस्ट पर जो अलग-अलग प्रकार के सुंदर और प्यारे-से फूलों से जुड़े हुए हैं-
कीया बरसात में खिलने वाले फूल
अमारा सदाबहार के फूल
अयाना आकर्षक और सुंदर फूल
अतिरा खुशबूदार, सुगंधित फूल
अबोली भारत के वेस्टर्न घाट में खिलने वाला ऑरेंज कलर का एक फूल
अंगारिका वह फूल जो आग की लपटों जैसी ताकत रखता है, लेकिन बेहद सुंदर।
काश्नी देवी लक्ष्मी, कमल का फूल
गनिका चमेली का फूल
मंजरी चमेली का फूल, मंजरी
शुभिका फूलों की माला
लुनाशा एक फूल की तरह खूबसूरत, अतुलनीय
जूही जैस्मीन प्रजाती का एक सफेद फूल
पारुल गुलाबी रंग का एक सुंदर फूल
शेफाली चमेली का फूल, खुशबूदार
नाइशा एक फूल जो काफी खास है, अनोखा, कीमती
गुल फारसी और तुर्की भाषा में फूल को गुल कहा जाता है
