
रश्मि उपाध्याय
रश्मि उपाध्याय साल 2014 से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी हैं और TheHealthSite.Com में बतौर एडिटर काम कर रही हैं। इन्हें ... Read More
Written By: Rashmi Upadhyay | Published : August 26, 2020 5:57 PM IST
शिशु को नहलाने से पहले ऐसे करें खुद को तैयार, ताकि शिशु का स्वास्थ्य न हो प्रभावित
बच्चे को नहलाना आसान नहीं होता है। अक्सर बच्चों को दादी-नानी या घर की बुजुर्ग महिला द्वारा नहलाया जाता है। क्योंकि उन्हें पता होता है कि शिशु को नहलाते वक्त किस तरह की सावधानियां बरतनी होती है। अगर आपके घर में कोई बुजुर्ग व्यक्ति नहीं है और आपको खुद अपने शिशु को नहलाना पड़ रहा है लेकिन अनुभव नहीं है तो आज हम आपको कुछ टिप्स दे रहे हैं। ये टिप्स शिशु को नहलाते वक्त आपके जरूर काम आएंगी।
जब भी बच्चों को नहलाएं तो इस बात का खास ख्याल रखें कि नहाने की सभी सामग्रियों को पहले ही तैयार कर लें। सामान यानि कि बच्चों का साबुन, टॉवल, क्रीम, डाइपर और बच्चों के कपड़े जैसी चीजों को पास ही रखें। ताकि नहलाते वक्त आपको इधर उधर न भागना पड़े।
बच्चों के शरीर की तुलना अपने शरीर से न करें। एक व्यक्ति गर्मियों में ठंडे पानी से नहाता है। जबकि बच्चों के साथ ऐसा नहीं होता है। कई बार बच्चों को मई-जून जैसे महीने में भी हल्के गुनगुने पानी से नहलाने की जरूरत पड़ती है। ऐसा इसलिए क्योंकि बच्चों का शरीर का कमजोर होता है। थोड़ा सा भी ठंडा-गर्म होने पर बच्चे बीमार पड़ सकते हैं। यदि आप आइडिया नहीं है कि आपको क्या करना चाहिए तो बेहतर होगा कि सीधा ठंडे पानी से नहलाने के बजाय गुनगुने पानी से नहलाएं।
आमतौर पर बच्चे नहाते वक्त खूब रोते हैं। ऐसा न हो इसलिए बच्चों को नहलाते वक्त उनसे बात करें। अगर आपको लग रहा है कि बच्चा आपकी बात में इंटरेस्ट नहीं ले रहा है तो अलग अलग फेसेस बनाकर उनके साथ खेलने की कोशिश करें। ऐसा करने से बच्चा आपके साथ खेलेगा और नहाने को खूब एन्जॉय भी करेगा। अगर बच्चा नहाते वक्त शैतानी कर रहा है तो उसके हाथ में कोई खिलौना भी दे सकती है। जिससे बच्चा नहाते समय न आपको परेशान करे और न ही रोए।
चाहे गर्मी का मौसम क्यों न हो बच्चे को नहलाने के साथ किसी सॉफ्ट तौलिए से पोछें। ध्यान रखें कि आपको तौलिया रगड़ना नहीं है सिर्फ हल्का हल्का डैप करना है। इसके बाद मॉइस्चराइजर या पाउडर लगाएं। ताकि बच्चे की बॉडी ड्राई रहे। अब बच्चे को हल्के हाथों से कपड़े पहनाएं और डाइपर लगाएं। अब आपका बेबी एकदम रेडी है।