Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

प्रीति जिंटा अपने ट्विंस बेबी के 'बर्प क्लोद्स, डायपर्स बदलकर हैं बेहद खुश, यूं करें अपने जुड़वा बच्चे की केयर

प्रीति जिंटा ने इंस्टाग्राम पर तस्वीर पोस्ट की है, जिसमें वह अपने बच्चे को पकड़े हुए और कैमरे की ओर मुस्कुराती हुई नजर आ रही हैं। बच्चे का चेहरा दिखाई नहीं दे रहा है। प्रीति के कंधे पर बर्प का कपड़ा भी था।

प्रीति जिंटा अपने ट्विंस बेबी के 'बर्प क्लोद्स, डायपर्स बदलकर हैं बेहद खुश, यूं करें अपने जुड़वा बच्चे की केयर
प्रीति जिंटा अपने ट्विंस बेबी के 'बर्प क्लोद्स, डायपर्स बदलकर हैं बेहद खुश, यूं करें अपने जुड़वा बच्चे की केयर

Written by Anshumala |Updated : December 9, 2021 6:50 PM IST

Tips to care twins baby: बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा गुडइनफ (Preity Zinta Goodenough) इन दिनों अपने मदरहुड (Motherhood) यानी मातृत्व के अहसास को पूरी तरह से जी रही हैं। दो जुड़वा बच्चों की मां बनकर वे इन दिनों बेहद खुश नजर आ रही हैं। अपने नवजात बच्चों जिया और जय की मां बनने का लुत्फ प्रीति पूरी तरह से उठा रही हैं। हाल ही में प्रीति ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है। इसमें से वह अपने जुड़वा बच्चों (Twins Baby) में से एक को पकड़े हुए नजर आ रही हैं। प्रीति ने इंस्टाग्राम (Preity Zinta) पर एक तस्वीर पोस्ट की है, जिसमें वह अपने बच्चे (Preity Zinta Twins Baby) को पकड़े हुए हैं और कैमरे की ओर मुस्कुराती हुई नजर आ रही हैं। हालांकि, इसमें उनके बच्चे का चेहरा दिखाई नहीं दे रहा है। प्रीति के कंधे पर बर्प का कपड़ा भी नजर आ रहा है।

प्रीति जिंटा ने जो तस्वीर पोस्ट की है, उसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है, "बर्प क्लोद्स, डाइपर्स और बेबीज, मुझे यह सब पसंद आ रहा है।" पिछले महीने प्रीति ने घोषणा की थी कि वह और उनके पति जीन गुडइनफ (Gene Goodenough) जुड़वां बच्चों के माता-पिता बन गए हैं। जीन के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर बताया था कि वे सरोगेसी के जरिए मां बनी हैं। फिलहाल, प्रीति वर्तमान में पति जीन गुडइनफ के साथ लॉस एंजिल्स में रहती हैं, जिनसे उन्होंने 29 फरवरी 2016 में शादी की थी।

Also Read

More News

सरोगेसी से प्रीति बनीं जुड़वा बच्चों की मां

बता दें कि पिछले महीने नवंबर में प्रीति के जुड़वा बच्चों का जन्म सरोगेसी के जरिए हुआ था। इस बात की जानकारी खुद प्रीति ने फैंस के साथ इंस्टाग्राम पर शेयर की थी। उन्होंने एक फोटो अपने पति जीन के साथ शेयर करते हुए पेरेंट्स बनने की खुशी को दुनिया के सामने जाहिर किया था। प्रीति के जुड़वा बच्चों का नाम जय जिंटा गुडइनफ (Jai Zinta Goodenough) और जिया जिंटा गुडइनफ (Gia Zinta Goodenough) है। प्रीति अपने ट्विंस बेबी का ख्याल कैसे रख रही हैं, ये तो आपने देख लिया। हालांकि, दो बच्चों की एकसाथ देखभाल (How to take care of twins baby) करना थोड़ा मुश्किल भरा कमा होता है, ऐसे में कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना चाहिए।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

जुड़वा बच्चों की देखभाल के लिए टिप्स

  1. यदि आप भी हाल ही में जुड़वा बच्चों की मां बनी हैं, तो उनकी देखभाल में हो सकता है काफी मुश्किलें आ रही होंगी। एक साथ दो बच्चों की देखभाल 24/7 का टफ जॉब है। ऐसे में फैमिली का सपोर्ट होना बहुत जरूरी है।
  2. कई बार ज्यादातर डिलीवरी सिजेरियन से होती है, ऐसे में पोस्ट डिलीवरी मां को भी शारीरिक रूप से आराम की जरूरत होती है। आपको 24 घंटों में ही अपने और बच्चे कि लिए समय निकालना है। बच्चों पर ध्यान देते-देत खुद के बारे में ना भूल जाएं। जब बच्चा सो रहा हो, तो आप घर के काम निपटा लें, खाना खा लें, हो सके तो उसके साथ आप भी आराम कर लें।
  3. बच्चे के हर काम के लिए एक ही शेड्यूल फिक्स करें। दोनों को साथ दूध पिलाएं, साथ नहलाएं और साथ ही सुलाएं। एक को फीड करा रही हैं, तो दूसरे को भी उसी समय कराएं।
  4. सीजेरियन डिलीवर हुई है, तो सारा काम आप अकेले ना करें। घर के सदस्यों, बच्चे के पापा से भी मदद लें। घर पर मेड, हेल्पर रख सकती हैं। इससे आपके ऊपर घर और बच्चे की देखभाल का लोड अधिक नहीं पड़ेगा।

(नोट: पहली बार मां बनी हैं, तो न्यू बॉर्न बेबी खासकर जुड़वा बच्चों की देखभाल करना काफी टफ जॉब हो सकता है। कई तरह की समस्याएं आ सकती हैं। शिशु की देखभाल कैसे सही तरीके से की जाए, ताकि वह हेल्दी भी रहे और उसका शारीरिक विकास भी अच्छी तरह से हो, इसके लिए आप किसी चाइल्ड स्पेशलिस्ट से जरूर सलाह ले लें।)

About the Author

... Read More