• हिंदी

वजन को घटाने में सहायक है प्रीबायोटिक्‍स आहार, जानें किन चीजों में है शामिल

वजन को घटाने में सहायक है प्रीबायोटिक्‍स आहार, जानें किन चीजों में है शामिल
वजन को घटाने में सहायक है प्रीबायोटिक्‍स आहार, जानें किन चीजों में है शामिल

प्रीबायोटिक्स (Prebiotic) के बारे में क्या आपने सुना है? प्रीबायोटिक (Prebiotic) ऐसा जीवित सूक्ष्मजीव होता है, जिसकी पर्याप्त मात्रा स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होती है। यह आंत के उपनिवेशण और इसके श्लेष्म झिल्ली की सुरक्षा, विषाक्त पदार्थों,  एलर्जेनिक पदार्थों और हानिकारक सूक्ष्मजीवों को हमारे शरीर में अवशोषित होने से रोकता है।

Written by Kishori Mishra |Updated : April 17, 2020 11:14 AM IST

अपने बढ़ते वजन को हर कोई कंट्रोल में रखना चाहता है। लेकिन गलत खान-पान की वजह से ऐसा करना काफी मुश्किल हो जाता है। अगर आप भी चाहते हैं कि वजन को कंट्रोल हो, तो इसके लिए अपने आहार में बदलाव आज से ही करना शुरू कर दें। आज हम आपको प्रीबायोटिक्स (Prebiotic) के बारे में बताने जा रहे हैं, जिससे बढ़ते वजन को कम किया जा सकता है।

क्या है प्रीबायोटिक

प्रीबायोटिक्स (Prebiotic) के बारे में क्या आपने सुना है? प्रीबायोटिक (Prebiotic) ऐसा जीवित सूक्ष्मजीव होता है, जिसकी पर्याप्त मात्रा स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होती है। यह आंत के उपनिवेशण और इसके श्लेष्म झिल्ली की सुरक्षा, विषाक्त पदार्थों,  एलर्जेनिक पदार्थों और हानिकारक सूक्ष्मजीवों को हमारे शरीर में अवशोषित होने से रोकता है। इसके साथ ही प्रीबायोटिक्स (Prebiotic) पाचन और प्रतिरक्षा प्रणाली के लिए काफी अच्छा माना जाता है। लेकिन क्‍या आप जानते हैं कि प्रीबायोटिक्‍स शरीर के बढ़ते वजन को भी कंट्रोल में रख सकता है? जी हां,  प्रीबायोटिक्‍स डायट से वजन कम किया जा सकता है। चलिए जानते हैं कैसे?

गर्मियों में शरीर को रखें हाइड्रेट, इन चीजों के सेवन से करें पानी की कमी दूर

Also Read

More News

प्रीबायोटिक्‍स से कैसे होता है वजन कम

वजन कम करने के लिए पाचनतंत्र का स्वस्थ होना बहुत ही जरूरी होता है। इसके साथ ही पेट में मौजूद बैक्टीरिया भी वजन को कम करने में अहम भूमिका निभाते हैं। हमारे आहार में कुछ ऐसे खाद्य-पदार्थ होते हैं, जो आंत के अच्‍छे बैक्टीरिया का विकास करता है। इन खाद्य पदार्थों को दो भागों में बांटा गया है- प्रोबायोटिक्‍स और प्रीबायोटिक्‍स। वजन को कम करने में दोनों तरह के खाद्य पदार्थ लाभकारी माने जाते हैं।

Healthy Food For Diabetics: लॉकडाउन में नहीं मिल रहे हैं फल और सब्ज़ियां, तो डायबिटिक्स कर सकते हैं चुकंदर का सेवन, नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर लेवल

प्रोबायोटिक्स (Probiotic) अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ाने में हमारी मदद करता है। वहीं, प्रीबायोटिक्स (Prebiotic) खाद्य पदार्थ आदर्श वातावरण को बनाए रखने में हमारी सहायता करता है। जिससे मौजूद बैक्टीरिया को जीवित रखा जा सके, इससे इन्हें पोषण तत्व प्राप्त होते रहते हैं।

Covid and Ayurveda: कोविड-19 से सुरक्षा के लिए लें आयुर्वेद की मदद, जानें क्यों इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए आयुष मंत्रालय ने दी यह Herbal Kadha, काढ़ा पीने की सलाह

वजन को कंट्रोल में रखने के लिए स्‍वस्‍थ आंत बैक्टीरिया और हमारी पाचन प्रक्रिया दोनों ही सहायक होते हैं। हमारे आंत में मौजूद बैक्टीरिया पर ही निर्भर करता है कि वह शरीर में भोजन से कितना अच्छा और बुरा तत्व अवशोषित करता है। एक रिसर्च के मुताबिक, प्रीबायोटिक्‍स वजन घटाने के मामले में प्रोबायोटिक्‍स से कहीं ज्यादा बेहतर होता है। स्टडी में कहा गया है कि प्रीबायोटिक फाइबर आंतों की वसा को अवशोषित कर सकता है। इसलिए यह प्रभावी रूप से वजन घटाने में हमारी सहायता करता है।

प्रीबायोटिकयुक्‍त आहार (Prebiotic Rich Foods)

वैसे तो अधिकतर फाइबरयुक्त आहार को प्रीबायोटिक आहार  (Prebiotic Rich Foods) माना जाता है, लेकिन हम आपको कुछ अच्छे प्रीबायोटिक्स के स्‍त्रोत के बारे में बताने जा रहे हैं, जो वजन को कम करने में काफी असरदार होता है।

  • शतावरी
  • केला
  • लहसुन
  • सोयाबीन
  • प्याज
  • साबुत अनाज
  • अलसी के बीज
  • डंडेलियन
  • लहसुन
  • लीक
  • जौ
  • कोको
  • सेब
  • याकोन (यह शकरकंद से मिलता-जुलता आहार है)
  • गेंहू की भुस्सी

इन सभी खाद्य पदार्थों को प्रीबायोटिकयुक्त कहा जा सकता है। गेंहू की भुस्सी बहुत ही कम लोग खाते हैं, लेकिन इसमें करीब 70% फाइबर पाया जाता है, जिसे अरबिनॉक्सिलन और ओलिगोसेकेराइड कहा जाता है। इस आहार सेबिफीडोबैक्टीरिया पर प्रीबायोटिक प्रभाव पड़ता है। इसलिए अगर आप गेंहू की भुस्सी का सेवन नहीं कर सकते हैं, तो दलिया को अपने आहार में शामिल करें। इससे आपको काफी हद कर वजन को कंट्रोल करने में सहायता मिल सकती है।

Weight Loss: वजन कम करना है तो रोजाना पीएं नींबू पानी की जगह ये ड्रिंक्स, जानें बनाने की विधि

घर पर वर्कआउट करने के दौरान बरतें ये सावधानियां, वरना शरीर पर पड़ सकता है उल्टा असर