क्या छोटे बच्चों के शरीर पर परफ्यूम लगाना चाहिए?

आप बच्चे इत्र और कोलोन के बारे में क्या सोचते हैं? पता करें कि कुछ असली माताओं इसके बारे में क्या सोचते हैं

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Published : June 9, 2017 7:16 PM IST

बहुत सी माएं मेरी इस बात से सहमत होंगी कि एक छोटे बच्चे शरीर से आनेवाली गंध नशीली होती है। एक नवजात शिशु के पास अपनी एक विशिष्ट गंध होती है, जो मीठी, ताज़ी और शायद दुनिया की सबसे अच्छी खूशबूओं से भी अधिक खास होती है। यहां तक कि मां का दूध पीने वाले एक बच्चे की सांसों से एक विशेष खुशबू आती है जिसे आप ज़िंदगी भर सूंघना और बोतल में बंद करके रखना चाहेंगे हैं। मैंने एक बार कहीं यह पढ़ा कि नवजात बच्चे की गंध वास्तव में नई माताओं के लिए एक मादक द्रव्य की तरह काम करता है और कई माएं उस खुशबू  को बोतल में बंद करके रखना चाहती हैं, ताकि वे उसे कोलोन की तरह लगा सकें! मुझे लगता है कि परफ्यूम बनानेवाली कंपनियों ने भी वह लेख पढ़ लिया हैं, क्योंकि मुझे पता चला कि एक ऐसा इत्र या परफ्यूम बनाया गया है जिसकी गंध किसी नवजात बच्चे के शरीर से आनेवाली गंध जैसी होती है। मैंने पहली बार जब इस परफ्यूम को देखा तो मैं अपने नवजात बच्चे के लिए शॉपिंग कर रही थी। मेरी शॉपिंग लिस्ट में बच्चों का यह कोलोन आवश्यक चीज़ों में लिखा था। मुझे आश्चर्य होता है कि किसी नवजात शिशु को परफ्यूम की क्या ज़रूरत होगी? उन्हें पसीना नहीं आता या उनके शरीर पर इतनी गंदगी भी नहीं होती कि उनके शरीर से बदबू आए! आखिरकार, मैं एक मां हूं जो मेरे बच्चे के लिए कम और कम केमिकल वाली चीज़ें इस्तेमाल करना चाहती हूं। इसलिए मैंने सोचा कि क्यों ना मैं कुछ और मांओं से बात करके पता करूं कहीं मेरी यह सोच अलग तो नहीं है, और आप भी जानिए क्या कहा उन्होंने, क्या सोचती हैं वे बेबी परफ्यूम के बारे में ।

• पूरी तरह से गैरज़रूरी: रित्विका महाजनी का कहना है कि वह बेबी परफ्यूम्स को अनावश्यक मानती हैं, और आक्रामक भी। क्या शिशुओं को वास्तव में बेहतर महकने के लिए किसी बाज़ारी या बाहरी चीज़ की कुछ ज़रूरत है? जब तक आप अपने बच्चे की साफ-सफाई का ध्यान रखते हैं, शायद ही उसके शरीर से कोई गंध आएगी। वैसे भी आपके बच्चे के शरीर से एक विशेष गंध आती है जिसे बहुत से लोग पसंद करते हैं, ऐसे में क्या आपको सचमुच दुकानों से खरीदकर कुछ भी उनके शरीर पर लगाने की ज़रूरत है क्या? सच तो यह है कि यह नये-नये माता पिता को बेवकूफ बनाने के लिए एक और बाज़ारी या मार्केटिंग चाल है और कुछ नहीं। मुझे तो बच्चों के लिए मिलनेवाले खुशबूदार लोशन, शैंपू या साबुन जैसे उत्पाद भी पसंद नहीं है। मैं अपने बच्चे के लिए कोई भी ऐसी चीज़ इस्तेमाल नहीं करती, जो सौम्य न हो। इसके अलावा, अगर आपको लगता है कि आपके बच्चे के शरीर से बदबू आ रही है, तो उसे स्नान कराएं और उसकी त्वचा पर थोड़ा नारियल का तेल लगाएं। वह तुरन्त सुगंधित और साफ दिखने लगेगा।

काम की चीज़: "मुझे पता है कि बहुत सारे लोग बच्चे के परफ्यूम के बारे में क्या सोचते या महसूस करते हैं। लेकिन जब कोई बच्चा 3 महीने का था तो मैंने एक बेबी परफ्यूम खरीदा क्योंकि मैं उसका बहुत ध्यान नहीं रख पाती थी (जिसका मुझे बहुत खेद है।) मैं अपने बच्चे के लिए जिस तरह की सुगंध का उपयोग करती हूं वह बहुत हल्की और मीठी है, बहुत से लोगों ने इसकी तारीफ भी की", यह कहना है नेहा विश्व का जो कहती हैं मेरा बच्चा अब चलने-फिरने लगा है, वह सब कुछ करना चाहता है जो हम वयस्क करते हैं। तैयार होते समय जिस तरह हम क्रीम और डियोडरेंट लगाते हैं वैसा ही वो भी करना चाहते हैं। इसलिए मैंने अपने बच्चे के लिए कोलोन खरीदा है, जब भी वह डियोडरेंट लगाना चाहता है मैं थोड़ा-सा डियो उसके ऊपर छिड़क देती हूं। इसके अलावा, यह काम तब आता है जब बच्चे का डायपर ख़राब हो जाता है, उसके कपड़े गंदे हो जाते हैं और हम उसे तुरंत बदल नहीं सकते। इसीलिए मुझे नहीं लगता कि यह एक बुरी चीज़ है।

• मैं अपने लिए इसका उपयोग करती हूं: हेमा बोहरा को बच्चों के परफ्यूम की गंध बहुत पसंद है। "मुझे एक बेबी परफ्यूम भेंट में मिली थी और मुझे इसकी गंध इतनी पसंद आ गयी कि मैंने इसे खुद के लिए इस्तेमाल करना शुरु कर दिया। मैं अपने बच्चों के लिए बेबी परफ्यूम जैसी कोई ऊटपटांग चीज कभी इस्तेमाल नहीं करूंगी, लेकिन मुझे यह पसंद है कि मैं इसे खुद के लिए इस्तेमाल करती हूं, जो एक वास्तव में एक नवजात बच्चे की तरह खुशबूदार होते हैं, और मेरा जब मन होता है तो मैं इस प्यारी सी खुशबू को सुंघ लेती हूं। इसलिए मैं अपनी कलाई या कोहनी पर बेबी परफ्यूम के कुछ स्पॉट्स लगाती हूं, और अब जब मेरे बच्चे बड़े हो गए हैं तो मैं इस खुशबू को जब मन करता है सूंघ लेती हूं।"

Read this in English.

अनुवादक-Sadhana Tiwari

चित्रस्रोत-Shutterstock

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source