घर में हैं छोटे बच्‍चे तो इन बातों का रखें ध्‍यान

छोटे बच्‍चे इस उम्र में हर दिन कुछ नया सीखते हैं, इसलिए रखें उनका बहुत ध्‍यान।

WrittenBy

Written By: Yogita Yadav | Published : August 30, 2018 6:42 PM IST

नए पेरेंट्स को नहीं पता होता कि छोटा बच्‍चा घर में किसी चीज से खुद को नुकसान पहुंचा सकता है। असल इस उम्र में बच्‍चे हर दिन कुछ नया करते और कुछ नया सीखते हैं। पेरेंट्स के लिए भी यह सबसे ज्‍यादा लर्निंग का और सजग रहने का समय होता है। इस दौरान थोड़ी सी भी लापरवाही बड़े संकट का कारण बन सकती है।

बच्‍चे होते हैं जिज्ञासु

बच्चे जब पांच साल से कम उम्र के होते हैं, तब वे घर में ही कई तरह की दुर्घटनाओं के शिकार हो जाते हैं। छोटे बच्चे जब घुटनों के बल चलना सीखते हैं, धीरे-धीरे खड़े होना सीखते हैं तब वे काफी जिज्ञासु होते हैं। इस दौरान वे हर चीज को हाथों में लेकर देखना और छूना चाहते हैं। बच्चों को इस उम्र में यह समझा पाना तो लगभग मुश्किल ही है कि कौन सी चीज छूने से उन्हें नुकसान हो सकता है।

यह भी पढ़ें -बेबी के साथ जा रहे हैं आउटिंग पर, तो इन बातों का रखें ध्‍यान

बरतें ये सावधानियां

  • अगर बच्चा करवट लेने लगा है तो जल्दी ही पलटने भी लगेगा, इसलिए उसे बिस्तर पर अकेला न छोड़ें।
  • अगर वह सरकने की कोशिश करने लगा है तो फर्श पर कोई भी नुकीली, धारदार, खुरदरी या छोटी-बड़ी चीज नहीं छोड़ी जानी चाहिए।

यह भी पढ़ें - उम्र से पहले की जिम जाने की शुरुआत, तो होगा नुकसान

  • बच्चा सहारा लेकर खड़ा होना सीख रहा है तो टेलीफोन या गुलदस्ते इत्यादि उसकी पहुंच से दूर रखें।
  • सफाई के काम में आने वाले पावउर, एसिड इत्यादि बंद अलमारी या ऊंचे स्थान पर रखें।
  • सभी प्रकार की पिनों, सुइयों, कैंचियों, छुरी, काँटे, चम्मच, माचिस, लाइटर, चाकू तथा अन्य प्रकार की पैनी वस्तुए भी दूर रखें।

यह भी पढ़ें – ज्‍यादातर महिलाएं नहीं चाहतीं दूसरा बच्‍चा, जानें क्‍या हो सकता है नुकसान

  • मिक्सी, ओवन, हीटर, टोस्टर इत्यादि काम में न ले रहे हों तो प्लग निकाल कर रखें।
  • कांच व चीनी मिट्टी के बर्तन बच्चों की पहुंच से बाहर या फिर बंद अलमारियों में रखें।
Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.