
मुकेश शर्मा
मुकेश शर्मा दिल्ली यूनिर्विसिटी से जर्नलिज्म डिग्री होल्डर हैं और पिछले 8 साल से Health Journalism से जुड़े हुए ... Read More
Written By: Mukesh Sharma | Updated : December 4, 2023 5:37 PM IST
Things not to say to your child: जितना पेरेंट्स अपने बच्चों को प्यार करते हैं उतना ही प्यार बच्चों के दिल में भी अपने पेरेंट्स के लिए होता है। यही कारण है कि पेरेंट्स और बच्चों का ये रिश्ता बहुत उम्मीदों पर टिका होता है। जिस प्रकार बच्चों की कुछ शरारतें या हरकतें पेरेंट्स को बुरी लग जाती हैं, उसी प्रकार पेरेंट्स द्वारा मजाक में की गई बात भी बच्चे अपने दिल पर ले लेते हैं। पेरेंट्स तो समझ जाते हैं, लेकिन बच्चे कई बार किसी बात के कारण उन्हें सीरियस ले लेते हैं। पेरेंट्स को बच्चों की इन बातों का समझना जरूरी है, ताकि वे कोई भी ऐसी गलती न कर पाएं जिनको लेकर उनका बच्चा सीरियस हो जाए।
कई बार पेरेंट्स को भी पता नहीं होता है और वे मजाक-मजाक में ही अपने बच्चे को ऐसी बातें बोल देते हैं, जिन्हें उनके बच्चे दिल पर ले लेते हैं। इस लेख में हम आपको ऐसी ही कुछ बातों के बारे में बताने वाले हैं, ताकि आप उनकी पहचान कर सकें और अपने बच्चे के सामने ऐसी गलती न करें।
अक्सर पेरेंट्स अपने बच्चों को ये बात कह देते हैं कि ‘तुम जब बड़े होंगे तब तुम्हें समझ आएगा’ हालांकि, यह बात मजाक में कही जाती है, लेकिन कई बार बच्चे इस बात को गलत समझ लेते हैं। उन्हें लगता है कि वे छोटे हैं और इसलिए उन्हें कोई गंभीरता से नहीं लेता है। बच्चों को अक्सर बच्चे होना नहीं बड़े होना अच्छा लगता है और अगर उन्हें कोई बच्चा समझकर इग्नोर करे तो उन्हें अच्छा नहीं लगता है।
अगर बच्चा अपने पेरेंट्स से कुछ पूछता है और पेरेंट्स को लगता है कि यह बात जानना बच्चे के लिए जरूरी नहीं है, तो पेरेंट्स कई बार कह देते हैं कि ‘तुम रहने दो ये तुम्हारे काम की बात नहीं है’ लेकिन ऐसा कहना गलत हो सकता है और इसकी बजाय बच्चे को किसी दूसरे तरीके से समझाएं ताकि वह उसके समझ में वह बात आ जाए। या फिर बच्चे को कोई और बात बताएं, ताकि उसके मन में बार-बार ये प्रश्न न आए।
सवाल पूछना बच्चों को अक्सर अच्छा लगता है और यहां तक कि वे कई बार जानबूझ कर भी सवाल पूछते रहते हैं। लेकिन कई बार पेरेंट्स तंग आकर बच्चे को यह बोल देते है कि ‘कितनी बार बताना पड़ेगा?’ बच्चों को यह बात भी बुरी लग सकती है। इसलिए अगर बच्चा कई बार भी इस सवाल को पूछे तो उसका जवाब प्यार से ही देना चाहिए, बच्चा जल्द ही खुद उस सवाल से बोर हो जाएगा और पूछना बंद कर देगा।
कई बार पेरेंट्स की किसी बात को बच्चे मानने को तैयार नहीं होते हैं और पेरेंट्स कुछ ऐसा ही जवाब देते हैं। लेकिन यह भी गलत है और बच्चे को बुरी लग सकती है। साथ ही पेरेंट्स को देख देखकर खुद बच्चे भी बातों का जवाब इसी तरह से देने लगते हैं, जो कि यह एक गलत आदत हो सकती है। इसलिए बच्चे को ऐसी कोई बात नहीं बोलनी चाहिए, जिसे वह खुद सीखने लगे।