अगर पढ़ाई में आपके बच्चे का नहीं लगता है मन तो अपनाएं ये टिप्स, फिर से पढ़ने लगेगा बच्चा
अगर पढ़ाई में आपके बच्चे का नहीं लगता है मन तो अपनाएं ये टिप्स, फिर से पढ़ने लगेगा बच्चा
अगर आपको भी लगता है कि आपके भी बच्चे का मन पढ़ाई से भटक रहा है या वो चिड़चिड़े हो रहे हैं तो ऐसे में बच्चों को पढ़ाई करने के लिए प्रेरित करने के लिए ये टिप्स अपनाएं।
हर मां बाप चाहते है कि उनका बच्चा पढ़ाई में बेहतर हो और जिदंगी में उनसे भी आगे जाए। बच्चा छोटा हो या बड़ा मां -बाप हमेशा बच्चों के प्रति चिंतित रहते है। इसी के चलते मां -बाप उनके ऊपर दबाव बनाने लगते है। कुछ मां -बाप अपने बच्चों से यह भी अपेक्षा करने लगते है कि जो हम नहीं कर पाए वो हमारा बच्चा करेगा । इसी के चलते बच्चों पर पढ़ाई के प्रति दबाव बनाने लगते है। इससे, नतीजा यह होता है कि बच्चों का पढ़ाई से मन हटाने लगता है और बच्चों के स्वभाव में भी चिड़चिड़ापन दिखने लगता है। अगर आपको भी लगता है कि आपके भी बच्चे का मन पढ़ाई से भटक रहा है या वो चिड़चिड़े हो रहे हैं तो ऐसे में बच्चों को पढ़ाई करने के लिए प्रेरित करने के लिए ये टिप्स अपनाएं।
पढ़ाई में मन ना लगने के हो सकते हैं ये कारण
पढ़ाई में ना लगने का सबसे बड़ा कारण है आजकल के बच्चो का मोबइल फोन का चलाना ।
घर के महोल ठीक ना होना ।
पढा़ई में रुचि ना होना ।
नींद पूरी ना होना ।
पढ़ाई का ज़्यादा दवाब होना ।
ज़्यादा टीवी देखना ।
पढ़ाई में मन लगाने के लिए अपनाएं यह टिप्स
पढ़ाई में मन लगाने के लिए सबसे पहले अपने बच्चे की परेशानी को पूछे। उसकी परेशानी को समझे । उसके ऊपर किसी भी तरह का कोई दवाब ना बनाएं ।
बच्चे को हेल्दी खाना देना चाहिए क्योंकि पोषण पूरा होना का सीधा असर उसकी शारीरिक और मानसिक हेल्थ पर पढ़ता है जिसके कारण भी बच्चे का मन पढ़ाई में नहीं लगता है। इसलिए बच्चों को हेल्दी खाना ही दे ।
बच्चा का मन अगर पढ़ाई में नहीं लगता है तो उसके ऊपर किसी भी तरह का दवाब ना बनाएं । बल्कि बच्चे को डांटने की बजाय उसको प्यार से समझाए। उसकी होमवर्क करने में मदद करें।
बच्चे का पढ़ाई के प्रति मन लगाने के लिए उसकी छोटी -छोटी सफलताओं पर उसकी तरीफ करें।
घर में अगर किसी भी तरह के झगड़े होते तो उनको सबसे पहले खत्म करें . क्योंकि इस भी बच्चे का मन पढ़ाई में नहीं लगता है।
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.