
... Read More
Written By: Anshumala | Published : January 18, 2020 5:07 PM IST
Parenting Tips : बच्चों को बनाने है अच्छा इंसान, तो यूं सिखाएं उन्हें शिष्टाचार की बातें। ©Shutterstock.
अपने बच्चे को आप जो भी सिखाएंगे, शिष्टाचार के बारे में बताएंगे, वह उन्हीं बातों को समझेंगे और अपने अंदर ढालते चले चाएंगे। एक अच्छा इंसान बनने के लिए अच्छी आदतों, शिष्टाचार का होना बहुत जरूरी है, फिर चाहे वह बच्चे ही क्यों ना हों। बच्चे को आप जिस तरह से भी ढालेंगे, वह वैसे ही ढल जाएंगे, क्योंकि बच्चे बिल्कुल गीली मिट्टी की तरह होते हैं। बच्चे आसपास की चीजों को जल्दी ऑब्जर्व करके उसी के अनुसार खुद को ढाल लेते हैं। ऐसे में पेरेंट्स (Parenting Tips) को उन्हें बचपन से ही जीवन से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण वैल्यूज के बारे में बताएं। जानें, बच्चों को छोटी उम्र से किन वैल्यूज या शिष्टाचार (Tips for Teaching Kids Manners) के बारे में जरूर बताना चाहिए -
कम उम्र में बच्चे ईमानदार और सच्चे होते हैं। जैसे-जैसे वे बड़े होते जाते हैं, झूठ की दुनिया में प्रवेश करते हैं। बाहर की दुनिया में जाने से बच्चे बहुत जल्दी प्रभावित होते हैं। दूसरे बच्चे, वयस्क की बातों को सीखने लगते हैं। ऐसे में जरूरी है कि उन्हें आप खुद ही समझदारी, ईमानदारी की बातें बताएं। उन्हें समझाएं कि गलत काम के लिए झूठ बोलना सही नहीं है।
बच्चे के व्यक्तित्व की रूपरेखा तैयार करती है परवरिश : डॉ. साहनी
अधिकतर बच्चे बड़ों से बहस करने लगते हैं। टेढ़ा जवाब देते हैं, जो सही नहीं है। बच्चों को अपनों से बड़े का हमेशा आदर करना चाहिए। यह ऐसी चीज है, जिसे बच्चा सबसे पहले अपने पेरेंट्स या परिवार के बड़े- बुजर्गों से ही सीखता है। यदि आप अपने परिवार के बड़े सदस्यों को इज्जत देती हैं, तो यह बच्चे पर पॉजिटिव असर करता है। साथ ही आप अपने बच्चे के साथ उनकी भावनाओं, इच्छाओं का भी सम्मान करें ताकि भविष्य में वह भी अपने से कम उम्र के लोगों और बड़ों को इज्जत दे।
व्यक्ति के जीवन में शिष्टाचार के महत्व को शब्दों से नहीं समझाया जा सकता। साधारण शब्द जैसे प्लीज, थैंक यू, सॉरी, एक्सक्यूज मी आदि दूसरों पर बेहतर असर करते हैं, इसलिए बच्चों को हमेशा समझाएं कि वह दूसरों से या अपने हमउम्र दोस्तों से भी विनम्रता से बात करें। चाहे वह अपरिचित, अंजान व्यक्ति ही क्यों न हो। अनुशासन, व्यक्तित्व को बेहतर करने का जरूरी तत्व है। सेल्फ-डिसिप्लिन्ड (आत्मानुशासन) से हमेशा जीत मिलती है, फिर चाहे वह कोई भी फील्ड क्यों न हो। इन बातों का बेहतर उदाहरण देकर बच्चे को इनके महत्वों के बारे में समझाने (Parenting Tips) की कोशिश करें।
Tips for Baby Care : शिशुओं को साबुन-शैम्पू लगाने का सही समय और तरीका जानती हैं आप ?
आज न्यूक्लीयर फैमिली होने के कारण सिंगल चाइल्ड का रिवाज काफी बढ़ गया है। ऐसे में बच्चा अकेला रहता है। उसके लिए आप जो भी लाते हैं, वह अकेला ही इस्तेमाल करता है, ऐसे में आपको उसे शेयरिंग के बारे में भी बताना चाहिए। कजिन ब्रदर-सिस्टर के साथ उसे थोड़ी देर रहने दें। एक-दूसरे के साथ रहेंगे, तो एक-दूसरे की चीजों को शेयर करना सीखेंगे। अपने बच्चे को उन बच्चों के साथ घुलने-मिलने दें, जिनके पास भौतिक सुख-सुविधाओं की थोड़ी कमी हो। ऐसे में अपनी चीजों को उनके साथ शेयर करना सीखेंगे।