
मुकेश शर्मा
मुकेश शर्मा दिल्ली यूनिर्विसिटी से जर्नलिज्म डिग्री होल्डर हैं और पिछले 8 साल से Health Journalism से जुड़े हुए ... Read More
Written By: Mukesh Sharma | Updated : August 16, 2023 7:46 AM IST
Parenting tips from gadar 2 movie star sunny deol: पेरेंटिंग दुनिया के सबसे कठिन कामों में से एक है और यह सिर्फ आम आदमी के लिए ही नहीं बल्कि बड़े-बड़े स्टार और सेलिब्रिटी के लिए भी एक चुनौती भरा काम होता है। फिल्म गदर 2 (Gadar 2) से फिर से चर्चा बटोर रहे सनी देओल का पेरेंटिंग जीवन भी काफी चुनौती भरा रहा है। उन्होंने मीडिया के सामने दिए कई इंटरव्यू में पेरेंटिंग के दौरान आने वाली चुनौतियों के बारे में बताया है। उन्होंने खूब मेहनत की और अपने बच्चों को सक्सेस करने के साथ-साथ एक अच्छा व्यक्ति बनाने में भी कामयाब रहे। मीडिया से मिली रिपोर्ट्स के मुताबिक हाल ही में फिल्म गदर 2 के प्रमोशन के दौरान एक इवेंट में सनी देओल ने अपने बच्चों की परवरिश के बारे में खुलकर बात की जिसके बारे में आपको भी जरूर जानना चाहिए।
सनी देओल अपने दोनों बेटों करण और राजवीर को लेकर कहा कि मैं कुछ मामलों में बिल्कुल अलग हूं। पेरेंटिंग को लेकर बताया कि यह पीढ़ी दर पीढ़ी आगे बढ़ाई जाती है और इसके लिए बहुत सी चीजों को ध्यान में रखना पड़ता है। परिवार में सभी को एक दूसरे की रिस्पेक्ट करना जरूरी है।
सनी देओल ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि में अपने बेटों के साथ कोई दोस्ती वाला रिश्ता नहीं रखता। बाप और बेटे का रिश्ता बहुत ही अलग होता है और उसे कभी भी दोस्ती में नहीं बदला जा सकता है। सनी देओल का मानना है कि दोस्ती के रिश्ते में जजमेंट नहीं होते हैं और इस कारण से गलत फैसलों का डर बना रहात है।
आगे उन्होंने यह भी बताया कि मेरे बेटों को मुझे आज भी डर लगता है और यह डर एक रिस्पेक्ट की तरह है। हम सभी एक दूसरे की रिस्पेक्ट करते है। आपको बता दें कि सनी देओल के दोनों ही बेटों को उनके अच्छे आचरण के लिए जाना जाता है, जो सनी पाजी की अच्छी परवरिश की ओर संकेत करता है।
परिवार में एक दूसरे की रिस्पेक्ट होना बहुत जरूरी है और अगर परिवार में हम किसी एक की भी रिस्पेक्ट नहीं करते हैं, तो वहीं से रिश्ते खराब होने लग जाते हैं। परिवार के सभी सदस्य फूल की पंखुड़ियों की तरह होते है, जिनका हर समय एक साथ रहना बहुत जरूरी होता है।
अपने बेटों को लिए ही नहीं सनी देओल ने अपने पिता धर्मेंद्र देओल के बारे में भी बताते हैं कि मैं आज भी अपने पिता से डरता है और मुझे डर रहता है कि मैं कुछ ऐसा जिससे मेरे पिता हर्ट हो जाएं। आगे उन्होंने बताया कि अगर मेरे पिता मुझे गले भी लगाते हैं, तो भी डर बना रहता है कि कहीं मैने कुछ गलत तो नहीं किया है।