Parenting Tips: क्या आपका बच्चा चिड़चिड़ा और गुस्सैल बनता जा रहा है? उसके नखरे कंट्रोल करने के लिए आज़माएं ये 5 पैरेंटिग टिप्स

Toddler Behavior: छोटे बच्चे जैसे-जैसे समझदार बनने लगते हैं। वैसे उनमें गुस्सा करने, रोने-धोने और नखरे दिखाने जैसी आदतें बनने लगती हैं। इससे बचने के लिए सबसे पहले कोशिश करें कि ऐसी स्थितियां ना बनें जिनमें बच्चे को गुस्सा या चिड़चिड़ापन महसूस हो।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : February 27, 2020 3:17 PM IST

Toddler Behavior: छोटे बच्चों (toddler) का व्यवहार ( Toddler Behavior) समझने और उनके साथ व्यवस्थित व्यवहार करने के लिए माता-पिता को बहुत संयम से काम लेना पड़ता है। क्योंकि, बच्चे खुद कई  चीज़ें समझने की कोशिश करते हैं। साथ ही उन्हें किसी भी तरीके की टोकाटोकी पसंद नहीं आती है। ऐसे में वे बड़ों को उल्टा जवाब देने और उनसे लड़ने-झगड़ने जैसा व्यवहार करने लगते हैं। (Toddler Behavior in hindi) लेकिन, आप अपने बच्चे को प्यार, अनुशासन और थोड़े संयम के साथ (parenting tips) उन्हें समझाने की कोशिश कर सकते हैं। ताकि, वे ग़लत व्यवहार करने से बचें।(parenting tips 2020)

Bed Wetting: अगर बच्चा करता है बिस्तर पर पेशाब, तो सोने से पहले खिलाएं ये 2 चीज़ें

इस तरीके से नखरीले बच्चों को सिखाएं अच्छी आदतें (parenting tips for good Toddler Behavior):

प्यार ना करें कम :

किसी हालत में बच्चे को चिल्लाने या उनपर गुस्सा करने से बचें। (tips for parents)  बच्चा चाहे जो भी ग़लती करे, लेकिन उसपर झल्लाने से बचे। उसके लिए अपना प्यार कम ना होने दें।  प्यार से उसे गले लगाएं, चूमें और उसे अपनेपन का अहसास दिलाते रहें। साथ ही जब आपका बच्चा अच्छा व्यवहार करे तो उसकी तारीफ ज़रूर करें।

Vomiting in babies: जब बच्चों को हो उल्टी, तो डॉक्टर से बात करने से पहले करें ये काम

बच्चे को गुस्सा होने का मौका ना दें:

सबसे पहले कोशिश करें कि ऐसी स्थितियां ना बनें जिनमें बच्चे को गुस्सा या चिड़चिड़ापन महसूस हो। जैसे, अगर आपका बच्चा किसी ऐसे खिलौने की ज़िद करता है जो उसके लिए सही नहीं है। तो, कोशिश करें कि उसे वह खिलौने दिखायी ना पड़े। बच्चों को किसी ऐसी जगह ना ले जाएं जहां, उसे बंद होने जैसी भावना आए। जैसे, लॉन्ग ड्राइव या फिल्म देखने जाने पर बच्चे अक्सर, उछल-कूद और शोर मचाने लगते हैं। क्योंकि, उन्हें खेलने से रोका जाता है। इससे, वो गुस्सैल हो जाते हैं और रोने-चिल्लाने लगते हैं। (tips for health)

Constipation in Kids: छोटे बच्चों को भी होती है कॉन्स्टिपेशन की समस्या, ये समस्याएं हो सकती हैं बच्चों में कब्ज़ के लक्षण

बच्चे का ध्यान भटकाने:

जब, बच्चे गुस्सा हों तो (Toddler Behavior), उनका ध्यान भटकाने की कोशिश करें। उन्हें,  घूमने के लिए बाहर ले जाएं या कुछ और दिखाएं। उसे किसी दूसरे कमरे में ले जाने या कुछ और खिलौने देने से भी फायदा होता है।

बच्चे पर ना लादें नियम:

अपने बच्चो को बहुत से नियम और क़ानून ना बताएं। इससे, बच्चे को गुस्सा आ सकता है। इसीलिए, बच्चों को नियम सिखाएं लेकिन, उसके व्यवहार और सेफ्टी के बारे में पहले सोचें। (Toddler Behavior)

श्री गणेश से बच्चे सीख सकते हैं परिवार, अनुशासन,लगन और समानता जैसी अच्छी बातें

शांत रहें:

आपका गुस्सा और चिढ़ स्थिति को गम्भीर बना सकता है। इसीलिए, जब बच्चा रोना-चिल्लाना शुरु करे तो खुद को शांत रखें।

Oral Care Tips for Kids: बच्चों को होता है दांतों में कैविटीज़ होने का खतरा ज़्यादा, छोटी उम्र में उनके दांतों का रखें ख्याल इन 5 ओरल केयर टिप्स के साथ

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source