Parenting Tips 2020 : करिश्मा कपूर से लेकर माधुरी दीक्षित के पेरेंटिंग टिप्स हैं बड़े काम के, आप भी जानें

सेबेल्स मॉम अक्सर फिल्मों में मां का शसक्त किरदार निभाती हैं, लेकिन रियल लाइफ में वो अपने बच्चों की देखभाल (bollywood celebrities parenting tips) किस तरह से करती हैं, यह सब जानना चाहते हैं। जानें, ऐसे ही कुछ बॉलीवुड सेलेब्स मॉम के पेरेंटिंग टिप्स (parenting tips 2020) के बारे में यहां....

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : March 3, 2020 4:26 PM IST

Parenting tips in Hindi: बॉलीवुड सेलेब्स मॉम हों या फिर कोई कॉमन मॉम, हर किसी के लिए उनका बच्चा सबसे प्रिय, अच्छा और दुलारा होता है। सेबेल्स मॉम तो अक्सर फिल्मों में मां का शसक्त किरदार निभाती हैं, लेकिन रियल लाइफ में अपने बच्चों की देखभाल (bollywood celebrities parenting tips) वो किस तरह से करती हैं, यह सब जानना चाहते हैं। जब बात आती है रियल लाइफ में बच्चों की देखभाल करने की, तो उनके कुछ अपने पेरेंटिंग टिप्स होते हैं। हालांकि, हर मां-बाप का अपने बच्चों को पालने-पोषण का अलग-अलग तरीका होता है। जानें, ऐसे ही कुछ बॉलीवुड सेलेब्स मॉम के पेरेंटिंग टिप्स (parenting tips 2020) के बारे में यहां....

करिश्मा कपूर (karishma kapoor)

करिश्मा कपूर एक सख्त मां (Strict mom) होने का दावा करती हैं। उनका मानना है कि किसी भी एक्टिविटी को यदि संयम और सीमित रूप से किया जाए तभी तक वो अच्छी हैं। वो अपने बच्चों के लिए कुछ ऐसे नियम बनाती हैं, जो बिल्कुल भी बदले नहीं जा सकते। साथ ही उन्होंने अपने बच्चों के स्नान करने, घूमने-फिरने और खाना खाने के लिए भी तय समय निर्धारित किया है। सिंगल पेरेंट्स होने के कारण, उनका मानना है कि मां-बाप और बच्चे के रिश्ते के बीच एक पारदर्शिता और ईमानदारी होनी चाहिए, जिससे बच्चे का अपने पेरेंट्स के प्रति विश्वास कायम हो।

Brain Foods for Kids : बच्चों के लिए हेल्दी ब्रेन फूड्स, जो बढ़ा देंगे उनकी याद्दाश्त क्षमता

एश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya rai bachchan)

Aishwarya Rai Bachchan parenting tips in hindii ©Instagram\aishwaryaraibachchan

ऐश्वर्या राय बच्चन का अपने मातृत्व को लेकर कुछ अलग ही सोचना है। उनके हिसाब से हर मां को अपने मदरहुड का भरपूर आनंद लेना चाहिए, फिर चाहे आपको कितना भी क्यों नहीं अपने बच्चों को टाइम देना हो। अराध्या के जन्म के बाद ऐश्वर्या का वजन भी काफी बढ़ गया था, जिसके लिए उन्होंने काफी वर्कआउट भी किया। बढ़े हुए वजन के लिए उन्होंने काफी कुछ सुना भी। वजन कभी भी बढ़ सकता है और इसमें कोई समस्या नहीं।

माधुरी दीक्षित (Madhuri dixit)

madhuri dixit parenting tips in hindi ©Instagram\madhuridixitnene

माधुरी दीक्षित को दो बेटे हैं। माधुरी अपनी सेहत के साथ ही अपने बच्चों की सेहत के प्रति काफी जागरूक और सतर्क रहती हैं। माधुरी अपने बच्चों को एक नियम जरूर फॉलो करने के लिए कहती हैं और वह है दो बार दांतों को ब्रश करना। वह काफी सख्त मां हैं। माधुरी अपने बच्चों को अधिक अनुशासित जीवन जीने, अच्छी आदतों को अपनाने के लिए प्रोत्साहित करने का प्रयास करती हैं।

Behavioral problems in kids : बच्चों में नजर आने वाली व्यवहार से संबंधित इन समस्याओं को ना करें नजरअंदाज

ट्विंकल खन्ना (Twinkle khanna)

ट्विंकल खन्ना अपने बेटे को स्कूल के लिए तैयार करने के लिए सुबह 6:30 बजे उठती हैं। वह अपनी बेटी के साथ खेलने के लिए भी समय निकालती हैं। योग करती हैं, मेल करती हैं और काम करने लगती हैं। ट्विंकल काम-परिवार के संतुलन को बनाए रखने के लिए अपने खुद के बचपन के अनुभवों का सहारा लेती हैं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source